अभिनेत्री रवीना टंडन अपने बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में रवीना ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी काफी चीजें साझा कीं। यही नहीं, रवीना ने उस समय के बारे में बात किया जब वह अक्षय कुमार से कुछ समय के लिए जुड़ी थीं। दोनों ने फिल्म ‘मोहरा’ में एक साथ अभिनय किया और बाद में अपनी सगाई तोड़ दी। इस बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा, 'टूटी हुई सगाई से उनका नाम आज भी जुड़ा हुआ है और उन्हें समझ नहीं आता कि लोग आगे क्यों नहीं बढ़ सकते हैं।’
Jeremy Renner: रिकवरी के बीच जेरेमी रेनर ने सीरीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 'रेनर्वेशन' को लेकर कही यह बात
बता दें कि रवीना से ब्रेकअप के बाद अक्षय ने ट्विंकल खन्ना को डेट करना शुरू किया था। बाद में दोनों ने 2001 में शादी कर ली थी। वहीं रवीना ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की थी। रवीना की बेटी राशा को फैंस बहुत बार देख चुके हैं, लेकिन रवीना के बेटे रणबीर लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। वहीं, अक्षय के बच्चों को अक्सर मीडिया में देखा जाता है।