फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: बेटे रणबीर के साथ रवीना टंडन ने शेयर की अनोखी तस्वीरें, सेलेब्स ने किए कमेंट

Sat, 12 Jul 2025 10:33 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raveena Tandon Son's Birthday: रवीना टंडन ने अपने बेटे रणबीर थडानी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
 
विज्ञापन
बेटे के साथ रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम @officialraveenatandon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट यहां साझा करती हैं और फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बेटे रणबीर थडानी के 18वें जन्मदिन पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में खुद रवीना और रणबीर नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

 

रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम-@officialraveenatandon
रवीना ने बेटे के लिए लिखा नोट
रवीना टंडन ने अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'व्यस्क वाले दौर में आपका स्वागत है। आप 18 साल के हो गए। मैं तुम्हें प्यार करती हूं। मेरी धूप, हमेशा रहने वाले मेरे प्यार। हमें इस पर गर्व है कि आप अब पुरुष बन गए हैं। दयालु रहें, मजबूत रहें और देखभाल करने वाले बनें। महादेव आपके साथ हैं। शुक्रिया मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए। आप बुद्धिमान आत्मा हो।'

रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
यूजर्स ने किए कमेंट
इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। भावना पांडे और महीप कपूर ने कहा है। 'जन्मदिन की बधाई रणबीर।' एक यूजर ने लिखा है 'रणबीर सर आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान आपका भला करे। हमेशा चमकते रहो और अपने जन्मदिन का आनंद लो।' एक दूसरे यूजर ने उनकी तस्वीरों की तारीफ में लिखा है 'बिन शर्त वाला प्यार। गहरी भावना। ये सभी खूबसूरत तस्वीरें जोर से बोल रही हैं।'


रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
रवीना ने 2004 में की थी शादी 
ख्याल रहे कि रवीना टंडन ने फरवरी 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। उन्होंने साल 2005 में राशा थडानी का स्वागत किया और 2008 में रणबीर थडानी का स्वागत किया। रवीना ने दो बच्चियों को गोद लिया है। उनका नाम पूजा और छाया है। उन्होंने इन बच्चियों को 1995 में गोद लिया था जब वह सिंगल मदर थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Janhvi Kapoorr: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ विंबलडन पहुंची जान्हवी कपूर, कहा- 'यहां आकर रोमांचित हूं'
विज्ञापन

रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
रवीना टंडन का काम
रवीना टंडन को आखिरी बार 2024 में टीवी सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में देखा गया था। इसका निर्देशन रुचि नारायण ने किया था। इसमें नम्रता शेठ, वरुण सूद और विक्रमजीत विर्क भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें