फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: मूवी डेट पर फैमिली के साथ स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड-बेटे में दिखा खास बॉन्ड

Sat, 12 Jul 2025 10:00 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Movie Date With Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन बीती रात गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटे रिदान के साथ फिल्म 'मालिक' देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान तीनों एक साथ काफी खुश नजर आए। 
विज्ञापन
ऋतिक और सबा - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी अगली फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेता निजी जिंदगी को वक्त देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटे रिदान रोशन के साथ मुंबई में एक मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। ये ट्रायो फिल्म 'मालिक' की स्क्रीनिंग के लिए एक साथ पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


फैमिली टाइम के लिए निकले ऋतिक
ऋतिक रोशन हमेशा से ही अपने परिवार के लिए समय निकालने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने अपने बिजी फिल्म शेड्यूल से समय निकालकर गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। तीनों को बेहद कैजुअल लुक में देखा गया, जहां सबा आजाद और रिदान काफी खुश नजर आ रहे थे, वहीं ऋतिक अपनी ड्यूटी निभाते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, कैमरों की चमक के बावजूद ये ट्रायो आराम से थिएटर से बाहर निकलते दिखे।




ये खबर भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha: दोस्त की बर्थडे पार्टी में चोटिल हुईं नुसरत; शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'कुछ पार्टीज...'
विज्ञापन


'वॉर 2' में धमाका करने को तैयार ऋतिक
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 'वॉर' (2019) की अगली कड़ी है जिसमें ऋतिक का किरदार 'कबीर' एक बार फिर एक्शन अवतार में लौटेगा।

'कृष 4' को लेकर बढ़ा उत्साह, ऋतिक बनेंगे निर्देशक
इसके साथ ही ऋतिक रोशन अपने आइकॉनिक सुपरहीरो किरदार 'कृष' को भी वापस लाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार ये खबर आई है कि ऋतिक 'कृष 4' का निर्देशन भी खुद करेंगे। ये पहली बार होगा जब वो निर्देशन की कमान संभालेंगे। उनके इस फैसले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर लोग 'ऋतिक द डायरेक्टर' को लेकर काफी उत्साहित हैं और प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खबर पर दिल वाले इमोजी पोस्ट कर अपनी खुशी जताई।

ऋतिक और सबा की जोड़ी
बता दें ऋतिक और सबा की जोड़ी पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। सबा आजाद एक अभिनेत्री और सिंगर हैं और ऋतिक के साथ उनका रिश्ता बीते कुछ समय से चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें