फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karmma Calling: रवीना टंडन ने वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' की सफलता का मनाया जश्न, पूरी स्टार कास्ट एक साथ आई नजर

Mon, 29 Jan 2024 06:19 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरीज में रवीना का शाही अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 'कर्मा कॉलिंग' यूएस की ऑरिजिनल सीरीज 'रिवेंज' पर आधारित है। सीरीज में रवीना ने इंद्राणी कोठारी का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
'कर्मा कॉलिंग' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' की सफलता का जश्न मना रही। दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी इस वेब शो को खूब सराहा है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई कर्मा कॉलिंग में रवीना टंडन ने इंद्राणी कोठारी का किरदार निभाया है। सोमवार को इस सीरीज की पूरी स्टार कास्ट इसकी सफलता का जश्न मनाती नजर आई।

विज्ञापन

'कर्मा कॉलिंग' का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार 
टीजर रिलीज के बाद से ही 'कर्मा कॉलिंग' चर्चा में बनी हुई थी। ट्रेलर सामने आने के बाद इस सीरीज को लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिला। इस सीरीज के एक-एक अपडेट पर फैंस की भारी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। 26 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हुई, जिसके बाद से इसे खूब पसंद किया जा रहा है। रवीना के अलावा इस सीरीज में नम्रता शेठ, विराफ पटेल, वरुण सूद, रचित सिंह, देवांग्शी सेन और गौरव शर्मा जैसे कालाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अमेरिकी सीरीज 'रिवेंज' का रीमेक
सीरीज में रवीना का शाही अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके साथ ही उनके डायलॉग की भी खूब चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि 'कर्मा कॉलिंग' यूएस की ऑरिजिनल सीरीज 'रिवेंज' पर आधारित है। एक साक्षात्कार में इस किरदार को लेकर रवीना ने कहा था, 'मैंने इस तरह का किरदार लंबे वक्त से अदा नहीं किया था। सीरीज में मेरा इंद्राणी कोठारी का रोल अपनी ही दुनिया में यकीन करता है। इस सीरीज के जरिए बतौर कलाकार मुझे खुद को और ज्यादा एक्सप्लोर करने में मदद मिली है। इसका हिस्सा बनने के लिए मैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार की शुक्रगुजार हूं'।
Pushpa 2: 200 दिन बाद शुरू होगा अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा राज', मेकर्स ने 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर किया जारी
विज्ञापन

पैपराजी के साथ क्लिक कराया फोटो
सोमवार को रवीना ने सीरीज के स्टार कास्ट के साथ-साथ पैपराजी के साथ भी इसकी सफलता का जश्न मनाते हुए कुछ तस्वीरें क्लिक कराईं और उसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस पोस्ट में रवीना ने पैपराजी का आभार भी जताया। 
Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'हनुमान', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें