फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महिलाएं जब एक-दूसरे का साथ देती हैं तो जादू होता है', स्त्री शक्ति पर रश्मिका मंदाना ने लिखी क्रिप्टिक पोस्ट

Sat, 22 Nov 2025 11:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने स्त्री शक्ति (फेमिनिन एनर्जी) पर एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने महिलाओं की ताकत और उनके प्यार को लेकर कई बातें कही हैं।
 
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'स्त्री ऊर्जा' यानी फेमिनिन एनर्जी के बारे में एक लंबी पोस्ट लिखी है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि असली स्त्री ऊर्जा क्या होती है। रश्मिका ने बताया है कि अगर कोई महिला अपने अंदर की आवाज से जुड़ जाती है, तो उसके अंदर कई बदलाव आते हैं।
विज्ञापन

रश्मिका ने लिखी क्रिप्टिक पोस्ट
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में रश्मिका ने लिखा 'स्त्री ऊर्जा में एक खास जादू होता है। जब आप खुद से जुड़ जाती हैं, तो आप चीजों को साफ-साफ देखने लगती हैं। लोगों को पहचान जाती हैं और स्थितियों को पहले से समझ जाती हैं। कई बार आपको लगता है कि कुछ गलत होने वाला है। आपका मन आपको सावधान करता है। हालांकि हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि जिंदगी बहुत जटिल है।'
 

महिलाएं जब साथ देती हैं तो जादू होता है
रश्मिका ने आगे लिखा 'महिलाएं जब एक-दसरे को सहारा देती हैं और सिर्फ यह कहती हैं कि मैं तुम्हारे साथ हूं, तो एक अलग जादू होता है। उस कोमलता में बहुत ताकत होती है। स्त्री शक्ति कमजोर नहीं है। हां यह कोमल जरूर है लेकिन यह मजबूत है और प्यार से भरी हुई है। जब महिलाएं इस तरह की ऊर्जा के साथ एकजुट होती हैं तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता।'

दूसरी प्रेग्नेंसी के एलान के बाद सोनम कपूर ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, बिपाशा बसु ने की तारीफ

विज्ञापन

हर महिला को मिलेगी स्त्री ऊर्जा
रश्मिका ने आखिर में लिखा 'मैं देख रही हूं कि आप में से बहुत सी महिलाओं में यह शक्ति है। जिन्हें अभी तक इसके बारे में समझ नहीं है वह जल्द ही इसके बारे में समझेंगी और इसे महसूस करेंगी। जल्द ही इसे पा लेंगी और मजबूत स्त्री ऊर्जा बन जाएंगी।'

'द गर्लफ्रेंड' के बारे में
हाल ही में रिलीज हुई रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है। इसके लेखक भी वही हैं। फिल्म के निर्माता अल्लू अरविंद, धीरज मोगीलिनेनी और कोप्पिनीदी विद्या हैं। इसमें रश्मिका मंदाना के अलावा दीक्षित शेट्टी, अनु इमैनुएल, रोहिणी, कौशिक मेहता और राव रमेश हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें