माना की गलती हुई
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने बयान में महाराष्ट्र साइबर के सामने कहा है कि विवादित टिप्पणी करके उन्होंने गलती की। महाराष्ट्र साइबर और मुंबई पुलिस कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर अल्लाहबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी की जांच कर रही है। अल्लाहबादिया ने माता-पिता के बारे में बहुत ही अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं।
फीस न लेने का किया दावा
अधिकारी ने बताया कि अल्लाहबादिया ने अधिकारियों को यह भी बताया कि समय रैना उनके दोस्त हैं। वे केवल दोस्ती की वजह से शो में गए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि शो में शामिल होने के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली है। शो में अभद्र टिप्पणी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी रणवीर अल्लाहबादिया को फटकार लगाई।
Tanmay Bhat: तन्मय भट्ट का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, यूट्यूबर ने फैंस को किया सचेत