फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasmine Bhasin: 'तुम्हारे होने से दुनिया खूबसूरत है', बॉयफ्रेंड अली के जन्मदिन पर जैस्मीन ने लिखा प्यारा नोट

Wed, 26 Feb 2025 12:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jasmine Bhasin-Aly Goni: आज 25 फरवरी को अली गोनी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी लेडी लव जैस्मीन ने खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
जैस्मीन भसीन-अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अली गोनी और जैस्मीन भसीन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। आज मंगलवार को अली के जन्मदिन पर जैस्मीन ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अली को अपना बॉयफ्रेंड और सबसे प्यारा दोस्त बताया है। साथ ही जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे साथ में बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

लिखी दिल छूने वाली बात
जैस्मीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ जैस्मीन ने लिखा है, 'दुनिया तुम्हारे साथ खूबसूरत है। मेरे बेहद प्यारे बॉयफ्रेंड और सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन मुबारक। तुम मुझे सबसे बेहतर जानते हो और तुम्हारी मुस्कान मेरी दुनिया को रोशन करती है'!!
 

प्यार जताने को शब्द पड़े कम
जैस्मीन ने आगे लिखा है, 'मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हूं! मुझे उम्मीद है कि यह साल तुम्हारे लिए वो सारी खुशियां लेकर आए, जो तुम मेरे लिए लेकर आए हो बेबी। तुम्हारे सारे सपने पूरे हों, क्योंकि तुम इससे कम के हकदार नहीं हो। मैं तुम्हें जितना प्यार करती हूं, उसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Mere Husband Ki Biwi Day 5 BO: बॉक्स ऑफिस पर हिचकोले लेने लगी अर्जुन-रकुल-भूमि की फिल्म, जानें आज की कमाई
विज्ञापन

अली गोनी का करियर
अली गोनी ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो एमटीवी के स्प्लिट्सविला 5 में हिस्सा लेकर की। शो 'ये है मोहब्बतें' में रोमेश भल्ला का किरदार अदा कर उन्हें लोकप्रियता मिली। बाद में उन्होंने 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां', 'ये कहां आ गए हम', 'बहू हमारी रजनी कांत', 'ढाई किलो प्रेम', 'दिल ही तो है', 'नागिन 3' में भी काम किया।

यह खबर भी पढ़ें:
Prajakta-Vrishank Wedding: प्राजक्ता कोली और वृषांक कनल ने लिए सात फेरे, देखें शादी की तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें