फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: रणवीर ने पुलिस के सामने मानी गलती, कहा- 'समय रैना से दोस्ती है और उनके लिए ही शो में गया'

Wed, 26 Feb 2025 12:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India's Got Latent Row: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में परिवार और माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रणवीर अल्लाहबादिया ने आखिर पुलिस के सामने अपनी गलती मानी है। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी उनकी गलती है।
विज्ञापन
रणवीर अल्लाहबादिया की कुल संपत्ति - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है और इस पूरे मामले ने विवाद खड़ा कर दिया। कल सोमवार को रणवीर महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश हुए, जहां उनके बयान दर्ज हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी गलती मानी है और कहा कि उन्होंने विवादास्पद बयान देकर गलती की।

विज्ञापन


India Got Latent: आशीष चंचलानी-रणवीर अल्लाहबादिया ने साइबर सेल से किया संपर्क, बयान दर्ज कराने की कही बात

माना की गलती हुई
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने बयान में महाराष्ट्र साइबर के सामने कहा है कि विवादित टिप्पणी करके उन्होंने गलती की। महाराष्ट्र साइबर और मुंबई पुलिस कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर अल्लाहबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी की जांच कर रही है। अल्लाहबादिया ने माता-पिता के बारे में बहुत ही अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं।

मामले में दर्ज कराया बयान
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अल्लाहबादिया महाराष्ट्र साइबर अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। उन्होंने अपने तथा अन्य के खिलाफ दर्ज अश्लीलता के मामले में अपना बयान दर्ज कराया। अधिकारी के मुताबिक, 'अपने बयान में अल्लाहबादिया ने स्वीकार किया कि यूट्यूब शो पर विवादास्पद टिप्पणी करके उन्होंने गलती की, जिसके लिए उनकी आलोचना की जा रही है'।

Apoorva Mukhija: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने की अपूर्वा मखीजा से पूछताछ, 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

फीस न लेने का किया दावा
अधिकारी ने बताया कि अल्लाहबादिया ने अधिकारियों को यह भी बताया कि समय रैना उनके दोस्त हैं। वे केवल दोस्ती की वजह से शो में गए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि शो में शामिल होने के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली है। शो में अभद्र टिप्पणी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी रणवीर अल्लाहबादिया को फटकार लगाई।



Tanmay Bhat: तन्मय भट्ट का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, यूट्यूबर ने फैंस को किया सचेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें