फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranneeti: Balakot and Beyond: एयरस्ट्राइक के 5 वर्ष पूरे होने पर जियो सिनेमा की पेशकश, जारी किया वीडियो

Mon, 26 Feb 2024 02:01 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बालाकोट हवाई हमले को पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जियो सिनेमा ने वेब सीरीज 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' की एक झलक पेश की है।
विज्ञापन
रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2019 में 14 फरवरी पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के 12 दिन बाद देश ने शहीदों का बदला लेने के लिए आज ही के दिन 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने आतंकियों के अड्डे पर मौत बरसाई थी। बालाकोट हवाई हमले को पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जियो सिनेमा ने वेब सीरीज 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' की एक झलक पेश की है। मेकर्स ने फिल्म से प्रोमो वीडियो साझा किया है। ये सीरिज जल्द ही जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन


बालाकोट एयरस्ट्राइक की चुनौतियों को दिखाएगी सीरीज
इस सीरीज के जरिए पहली बार दर्शकों को बालाकोट एयरस्ट्राइक की कहानी देखने को मिलेगी। सीरीज में देखने को मिलेगा कि कैसे बालाकोट जैसे बड़े पैमाने के रक्षा अभियान और ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को वापस लाने के लिए सरकार बड़े कदम उठाती है। जियो सिनेमा ने आज जो वीडियो साझा किया है, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें बालाकोट ऑपरेशन की जटिलताओं को दिखाया गया है। सीरीज में इसकी रणनीतियों और चुनौतियों को दिखाया गया है। 
 
वेब सीरीज में ये सितारे निभाएंगे अहम किरदार
संतोष सिंह द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' में लारा दत्ता, आशुतोष राणा, आशीष विद्यार्थी, जिमी शेरगिल, प्रसन्ना और कई सितारे  अहम भूमिका में नजर आएंगे। बालाकोट एयर स्ट्राइक के पांच वर्ष पूरे होने पर जिमी शेरगिल ने कहा, '5 साल पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हमारे बहादुरों ने बलिदान दिया था। हम अपने शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे, लेकिन हम मुस्कुराना बंद नहीं कर सकते। इसके बाद हमने गर्व के साथ जब अपने देश को जवाबी कार्रवाई करते हुए देखा। बालाकोट हवाई हमला एक कठोर संदेश था, जो हमारे देश और सशस्त्र बलों के साहस से उपजा था। इस सीरीज का हिस्सा बनने से जवानों के प्रति मेरा सम्मान और बढ़ गया है।'  
विज्ञापन


बर्थडे के एक दिन बाद मीरा ने खास अंदाज में दीं शाहिद को शुभकामनाएं
विज्ञापन


बालाकोट एयर स्ट्राइक क्या बोलीं लारा
वहीं, लारा दत्ता ने कहा, 'पुलवामा के शहीदों ने 5 साल पहले सर्वोच्च बलिदान दिया था। हालांकि, बालाकोट एयर स्ट्राइक ने हम सभी को राष्ट्रीय गौरव से भर दिया। इस ऐतिहासिक एयर स्ट्राइक की सालगिरह पर इस झलक का उद्देश्य वर्दी के साथ या उसके बिना हर सैनिक का सम्मान करना है, जिन्होंने हमारे देश की सुरक्षा को एक नया आकार दिया।' 

Operation Valentine: 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' प्री रिलीज इवेंट में पहुंचे चिरंजीवी, युवाओं से की फिल्म देखने की अपील


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें