अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्मों के साथ-साथ अपनी प्रतिक्रिया के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में रानी 'फिक्की फ्रेम्स 2024' में नजर आईं, जहां उन्होंने हिंदी सिनेमा की खूब तारीफ की। कार्यक्रम में उन्होंने पठान, गदर 2, टाइगर 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की भी सराहना की। इस दौरान रानी ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।