रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सोमवार शाम फुटबॉल मैच का आनंद लिया। इंडियन सुपर लीग में सभी फुटबॉल फैंस अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ा रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिनेता रणबीर कपूर ने भी मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए मैच का मजा लिया। मालूम हो कि रणबीर इस टीम के सह-मालिक भी हैं। मुंबई सिटी एफसी से रणबीर कपूर का नाता साल 2014 से है। उनके अलावा बिमल पारेख भी इस टीम के मालिक हैं।
रणबीर की टीम ने दी गोवा को मात
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का मैच के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मुंबई सिटी एफसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें रणबीर स्टेडियम में बैठे लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें अपनी टीम की जर्सी को हवा में घुमाते हुए भी देखा जा सकता है। इस मौके पर आलिया भी उनके साथ चलती दिख रही हैं। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। इसकी वजह यह है कि उनकी टीम ने गोवा को हरा दिया।
यूजर्स ने दिया कोलकाता आने का न्यौता
वीडियो के कमेंट बॉक्स में रणबीर और आलिया के फैंस ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा, "मुंबई की टीम का समर्थन करने का एक और कारण है- रणबीर कपूर।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "रणबीर और आलिया बहुत सुंदर दिख रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने रणबीर और आलिया को फाइनल मैच के लिए कोलकाता आने का न्यौता दिया।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' में देखने को मिलेगा यह दमदार सीन, हैदराबाद में शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन
रणबीर की आने वाली फिल्म
रणबीर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें लीक हो चुकी है। आए दिन फिल्म से जुड़ा कोई न कोई ताजा अपडेट मिलता रहता है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।
Monday Box Office: आयुष शर्मा की 'रुसलान' का हाल-बेहाल, 'मैदान'-'बड़े मियां छोटे मियां' ने किया इतना कारोबार