फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: सौरव गांगुली के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए रणबीर कपूर, इस दिग्गज सिंगर की बायोपिक में आएंगे नजर

Sun, 26 Feb 2023 10:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने ईडन गार्डन पहुंचे, जहां उन्हें पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ देखा गया। एक साथ क्रिकेट खेलते हुए दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
रणबीर और सौरव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। बीते कुछ समय पहले रणबीर कपूर के एक बयान ने काफी तूल पकड़ा था, जिसको लेकर यह दावा किया गया था कि एक्टर पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम करना चाहते हैं। इस बीच अब रणबीर कपूर ने इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि कैसे उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। अब हाल ही में, रणबीर कपूर ईडन गार्डन में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे।

 

विज्ञापन

रणबीर और सौरव - फोटो : social media

रणबीर कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने ईडन गार्डन पहुंचे, जहां उन्हें पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ देखा गया। एक साथ क्रिकेट खेलते हुए दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि रणबीर जल्द ही सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। वहीं अब रणबीर ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है। कोलकता में फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में उनसे पूछा गया कि क्या वह सौरव गांगुली की बायोपिक कर रहे हैं? इस पर रणबीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि दादा एक लिविंग लीजेंड हैं, सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में। उनके ऊपर बायोपिक काफी खास होगा। मुझे यह फिल्म ऑफर नहीं हुई है। मुझे लगता है कि लव फिल्म्स के मेकर्स अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।'

RK promoting #TJMM at Eden Gardens ❣️ #RanbirKapoor pic.twitter.com/ZlO4vmC2jy

— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) February 26, 2023

 

 

रणबीर और सौरव - फोटो : social media

इसी दौरान रणबीर ने बताया कि वह गुजरे जमाने के मशहूर और दिग्गज सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की बायोपिक में दिखने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'मैं 11 सालों से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहा हूं। हमलोग अनुराग बसु के साथ उसे लिख रहे हैं और मैं उम्मीद कर रहा हूं कि ये अगली बायोपिक होगी।' सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों में रणबीर ऑल-ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी टी-शर्ट पर 'रणबीर मक्कार' लिखा हुआ है और पीछे 8 नंबर लिखा हुआ है। वहीं, सौरव सफेद कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर 'दादा की झूठी' लिखा हुआ है। उनके पीछे 'गांगुली' और 99 नंबर छपा हुआ है। दोनों ही सितारों को मैदान पर खेल का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है।

Hania Aamir: भारतीय गानों की दीवानी हुई यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस, नाटू-नाटू के बाद इस गाने पर जमकर किया डांस

 
विज्ञापन

रणबीर और सौरव - फोटो : social media

सौरव ने भी एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बायोपिक के बारे में बताया कि मैं कुछ जरूरी काम को लेकर मुंबई में रहूंगा। बायोपिक की स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा चल रही है। मैं खुद स्क्रिप्ट लिख रहा हूं। इसके बाद लव प्रोडक्शन हाउस के साथ स्क्रीनप्ले पर चर्चा की जाएगी। कई महीनों से मेकिंग का काम चल रहा है, लेकिन बायोपिक की स्टोरी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। मेरे और प्रोडक्शन हाउस के टाइट शेड्यूल के कारण काम गति नहीं पकड़ पा रहा था, लेकिन अब यह जल्दी ही पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें