नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर 30 से अधिक देशों में सब्सक्रिप्शन कीमतों को कम करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह फैसला उन ग्राहकों को अपने से जोड़ने के प्रयास में लिया है, जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बढ़ती कीमतों के कारण दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने यह फैसला में मध्य पूर्वी देशों जैसे यमन, जॉर्डन, लीबिया और ईरान, केन्या, अफ्रीकी बाजार, क्रोएशिया, स्लोवेनिया और बुल्गारिया जैसे यूरोपीय देश शामिल में जारी करने का फैसला किया है।
Bollywood Celebs: बॉलीवुड के ये सितारे रातों रात हो गए थे फिल्मों से बाहर, एक ने तो शूटिंग भी कर दी थी शुरू
नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम जानते हैं कि जब मनोरंजन की बात आती है तो सब्सक्राइबर्स के पास ज्यादा विकल्प नहीं होते हैं और नेटफ्लिक्स एक ऐसा अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित है, जो उनकी अपेक्षाओं से बढ़कर है।' पिछले साल जनवरी में नेटफ्लिक्स ने यूएस और कनाडा में सब्सक्राइबर्स के लिए अपने प्लान की कीमत बढ़ाई थी। बाद में मार्च में, नेटफ्लिक्स ने यूके और आयरलैंड के सब्सक्राइबर्स के लिए अपनी सब्सक्रिप्शन कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी।
Martin: 'वन मैन आर्मी' बन पाकिस्तान को धूल चटाते दिखे ध्रुव सरजा, 'मार्टिन' का टीजर देख याद आई 'केजीएफ'