साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ कई मुख्य कलाकार हैं। 'वेट्टैयन' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेता राणा दग्गुबती भूमिका निभा रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ साझा की।
विज्ञापन
Trending Videos
शूटिंग सेट पर पहुंचे राणा दग्गुबती
दरअसल, राणा दग्गुबाती 'वेट्टैयन' के लिए काफी उत्साहित हैं। राणा ने सोमवार, चार मार्च को इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह 'थलाइवर 170' उर्फ 'वेट्टैयन' के सेट में शामिल हो गए हैं। शूटिंग सेट से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'शूटिंग का पहला दिन। आइए इसे शुरू करें। 'थलाइवर 170'।' Maidaan Trailer: इस दिन जारी होगा 'मैदान' का ट्रेलर! फुटबॉल के स्वर्ण युग को पर्दे पर दिखाएंगे अजय देवगन
फिल्म के कलाकार
वहीं बात करें फिल्म की कहानी के बारे में तो कहा जा रहा है कि यह सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगी, जो सामाजिक संदेश देगी। फिल्म में रजनीकांत, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल और अमिताभ बच्चन, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और मंजू वारियर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है। Anuradha Paudwal: पंकज उधास को याद कर भावुक हुईं अनुराधा पौडवाल, दोनों ने साथ में गाए थे ये लोकप्रीय गीत