हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में सलमान और शाहरुख खान के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि वह जवान निर्देशक एटली और उनकी पत्नी दोनों के करीबी हैं और उन्होंने उन्हें शाहरुख से मिलवाया था। राम ने आगे बताया कि शाहरुख खान बहुत प्यारे हैं और उन्होंने शाहरुख से उनकी फिल्मों के बारे में भी पूछा। राम ने कहा कि शाहरुख के मुलाकात ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।
Singham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी करीना, अगले महीने करेंगी शूटिंग
राम पोथिनेनी ने सलमान खान से मुलाकात के बारे में बात की और कहा, 'सलमान खान सर पहले हिंदी हीरो हैं, जिनसे मैं मिला हूं। मैं एक शर्मीला व्यक्ति हूं। जेनेलिया और रितेश देशमुख के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। हम एक बार रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे। रितेश देशमुख ने कहा भाई आ रहे हैं। मैंने कहा कि मैं चली जाऊंगी, लेकिन रितेश नहीं माने और उन्होंने मुझे रोक दिया। सलमान सर ने रेडी के हिंदी रीमेक में काम किया। उन्होंने मुझे पहचान लिया और कहा कि मैंने रेडी में अच्छा काम किया है।'
राम ने आगे कहा, 'मैंने अपने बैनर श्री श्रवण थी मूवीज में जो पहली फिल्म की वह रेडी है और मुझे खुशी है कि सलमान सर ने इसे दोबारा बनाया।' हालांकि, अब अभिनेता की इंडस्ट्री में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है।