कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को रेणुका स्वामी नाम के शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना पर राम गोपाल वर्मा ने अपनी राय साझा करते हुए, अभिनेताओं को भगवान की तरह पूजने की प्रथा की आलोचना भी की है।
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को रेणुका स्वामी नाम के शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने इस मामले पर अपनी राय साझा की है। बता दें कि दर्शन और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 11 अन्य लोगों को 33 वर्षीय रेणुका स्वामी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। रेणुका स्वामी कथित तौर पर एक प्रशंसक था, जिसने पवित्रा को अपमानजनक संदेश भेजे थे। इस घटना ने पूरे मनोरंजन जगत को हिला के रख दिया है।
विज्ञापन
सितारों को भगवान मानने का दुष्प्रभाव है ये घटना
राम गोपाल वर्मा ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, ‘एक स्टार द्वारा अपने एक कट्टर प्रशंसक का इस्तेमाल दूसरे कट्टर प्रशंसक को मारने के लिए करना, जो उसके निजी जीवन में हस्तक्षेप कर रहा था, स्टार की भगवान की तरह पूजा करने के सिंड्रोम का एक उदाहरण है। प्रशंसक यह चाहते हैं कि उनके सितारे अपना जीवन किस तरह जिएं। यह उसी सिंड्रोम का दुष्प्रभाव है।’
Stars Bhojpuri Films: बॉलीवुड स्टार्स कर चुके हैं भोजपुरी सिनेमा में काम, धर्मेंद्र-हेमा का नाम भी शामिल
विज्ञापन
पवित्रा को भेजता था आपत्तिजनक संदेश
चित्रदुर्ग के एक फार्मासिस्ट रेणुका स्वामी ने कथित तौर पर पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। जिससे नाराज होकर दर्शन, पवित्रा और 11 अन्य लोगों ने उसका पता लगाया और उसे दर्शन के एक शेड में बेंगलुरु ले आए, जहां उसे बेल्ट और डंडों से पीटा गया। कथित तौर पर जब वह बेहोश हो गया तो उसे पास के एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।
पहले भी आलोचना कर चुके हैं रामू
राम गोपाल वर्मा इससे पहले भी अभिनेताओं की पूजा करने को लेकर आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने पवन कल्याण के प्रशंसकों और तेलुगु स्टार के प्रति प्रेम के नाम पर उनके द्वार किए जाने वाले कार्यों की आलोचना की है। इससे पहले भी कई बार बैनर लगाने और प्रशंसकों के बीच झगड़े के दौरान कई प्रशंसकों की जान जा चुकी है। हालांकि, सितारे अक्सर इन विवादों और मौतों को लेकर चुप्पी साधते हुए नजर आते हैं।
Pradeep K Vijayan Death: अपने घर पर मृत पाए गए साउथ अभिनेता प्रदीप के विजयन, जांच में जुटी पुलिस