ग्लोबल स्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह निर्शेदक एस. शंकर द्वारा निर्देशित और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा निर्मित फिल्म है। फिल्म में राम चरण तीन भूमिकाओं में नजर आएंगे। गेम चेंजर एक आगामी भारतीय तेलुगु भाषा की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में राम चरण के अलावा पहली बार कियारा आडवाणी नजर आएंगी।
फिल्म की शूटिंग
आज हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट पर राम चरण को देखकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण गेम चेंजर की शूटिंग के लिए चेन्नई गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'गेम चेंजर' के निर्देशक एस शंकर की बेटी की शादी के की वजह से फिल्म की शूटिंग को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अब 1 मई से फिर से शूटिंग शुरू चुकी है। 'गेम चेंजर' का एक अहम हिस्सा शूट हो चुका है। इसमें राम चरण, सुनील और नवीन चंद्र पर फिल्माए सीन की शूटिंग की जानी थी। अब नए शेड्यूल की शुरुआत 1 मई से चेन्नई में शुरू हो गई है।
फिल्म का बजट
'गेम चेंजर' में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील और नासर भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। 'गेम चेंजर' बड़े बजट वाली एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 300 से 400 करोड़ रुपये के बीच का है।
गाना हो चुका है रिलीज
ग्लोबल स्टार राम चरण के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज के तौर पर 'गेम चेंजर' का एक गाना रिलीज किया था, जिसमें राम और कियारा का गजब डांस देखने को मिला था। इस डांस को देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता हो भी बढ़ गई है। फिल्म की शूटिंग अभी भी जारी है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ही राम चरण चेन्नई गए हैं।
राम चरण और कियारा की आगामी फिल्में
राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें राम चरण जल्द फिल्म 'गेम चेंजर' के अलावा 'आरसी 16' और 'आरसी 17' में भी नजर आएंगे। तो वहीं कियारा आडवाणी अभिनेता राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कियारा अभिनेता प्रभास की 'सलार' के सीक्वल में भी नजर आ सकती हैं। इसके अलावा कियारा निर्देशक फरहान अख्तर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी।
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ बनाया रिश्ता, बोले- वो दामाद हैं हमारे