फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth Biopic: रजनीकांत की बायोपिक बनाएंगे साजिद नाडियाडवाला! ये अभिनेता निभाएगा ‘थलइवा’ की भूमिका?

Wed, 01 May 2024 11:48 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रजनीकांत की फिल्मों का जितना बेसब्री के साथ उनके प्रशंसकों को इंतजार रहता है, उससे कहीं ज्यादा बेसब्री के साथ उनकी बायोपिक का होने वाला है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला उनकी बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी फिल्मों का बोलबाला है। भारतीय सिनेमा में रजनीकांत के करोड़ों चाहने वाले हैं। रजनीकांत उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी जिंदगी की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत जमीनी स्तर से की है। अभिनेता ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में खूब संघर्ष किया। रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले बस में परिचालक का काम किया करते थे। फिल्म जगत में आने के बाद रजनीकांत ने अपनी सफलता की एक नई इबारत लिखी।
विज्ञापन



जान लुटाते हैं प्रशंसक
सुपरस्टार ने देशभर में प्रशंसक कमाए हैं। रजनीकांत की फिल्म जब दक्षिण के सिनेमाघरों में  रिलीज होती है तो उनकी फोटो और कटआउट को उनके प्रशंसक दूध से नहलाते हैं। अब रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता रजनीकांत के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। हिंदी सिनेमा के निर्माता साजिद नाडियाडवाला रजनीकांत के जीवन पर सभी भारतीय भाषाओं में फिल्म बनाएंगे।
Salaar 2: सलार 2 की शूटिंग जल्द होने जा रही शुरू, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन




ये दक्षिण भारतीय अभिनेता निभाएगा रजनीकांत की भूमिका!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत की बायोपिक अभी स्क्रीनिंग के चरण में हैं। फिल्मों के कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है। इस बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि रजनीकांत के पूर्व दामाद और तमिल अभिनेता धनुष बायोपिक में रजनीकांत का किरदार निभाने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन



रजनीकांत वर्क फ्रंट
रजनीकांत के आगामी परियोजनाओं की बात करें तो वह लोकेश कनगराज की तमिल फिल्म ‘कुली’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अभिनेता हुकुम (जेलर 2 ) में भी दिखाई देंगे। इन फिल्मों के रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी बायोपिक बनाने की चर्चा काफी दिलचस्प हो सकती है।
Riteish Deshmukh: रिंकू की जगह केएल राहुल का समर्थन करने पर ट्रोल हुए रितेश, नाराज फैंस ने जमकर लगाई लताड़
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें