फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan-Upasana: राम चरण-उपासना ने बच्चे के स्वागत में की तैयारियां शुरू, जन्म से पहले दिखाया यह खास तोहफा

Sat, 17 Jun 2023 12:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता के फैंस उनकी हर बात से प्रभावित होते हैं, जो उन्हें चर्चा में ले आता है। अब अभिनेता और उनकी पत्नी उपासना अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, जिसे लेकर उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राम चरण और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार राम चरण की प्रसिद्धि में एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बाद ग्लोबल इजाफा हुआ है। अभिनेता की फैन फॉलोइंग में न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी जमकर बढ़ोतरी हुई है। अभिनेता के फैंस उनकी हर बात से प्रभावित होते हैं, जो उन्हें चर्चा में ले आता है। अब अभिनेता और उनकी पत्नी उपासना अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, जिसे लेकर उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहले बच्चे के लिए उत्साहित हैं राम चरण और उपासना
राम चरण और उपासना अगले महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके बच्चे के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्टार रामचरण की पत्नी ने अपने बच्चे के हस्तकला पालने की एक तस्वीर शेयर की है। उपासना की यह पालने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेता के साथ-साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

उपासना ने शेयर की पालने की तस्वीर 
उपासना द्वारा साझा किए गए इस तस्वीर में दिखाया गया है कि हस्तकला पालना कैसे बनाया गया है। पालना महिला बढ़ई द्वारा बनाया गया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उपासना कहती हैं कि वह चाहती हैं कि उनका बच्चा अपने जन्म के बाद इस पालने में खेले। उपासना का यह मानना है कि लकड़ी के बने इस पालने में बच्चे के खेलने से उसमें परिवर्तन और स्वाभिमान का विकास होगा, जो वह अपने बच्चे में चाहती हैं।

अंबानी के पोते-पोती और नाती-नातिनों के नाम के मतलब जानते हैं?



 
विज्ञापन

उपासना और राम चरण जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही राम चरण और उपासना ने अपनी 11 वीं शादी की सालगिरह मनाई थी । दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उपासना ने हाल ही में डिलीवरी की तारीख नजदीक आने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा था,  ‘हम सभी बहुत उत्साहित, घबराए हुए और थोड़े चिंतित भी हैं। राम मुझे हिम्मत देते हैं, जब भी मैं चिंता करती हूं। वह शांति से मुझे नीचे बिठाते हैं और कहते हैं, 'ठीक है, इसका पता लगाते हैं'। मैं यकीन है कि राम बच्चे का अच्छे से पालन पोषण करेंगे।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें