फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: 'कलियुग में सतयुग आने जैसा है', अयोध्या में रामलीला करने को लेकर उत्साहित हैं राकेश और विंदू

Tue, 16 Jan 2024 10:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे, जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अभिनेता राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह भी 'रामलीला' करने के लिए अयोध्या में पहुंच गए हैं।
 
विज्ञापन
राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या राम मंदिर में 16 जनवरी से 22 जनवरी तक राम लीला कार्यक्रम हो रहा है। अभिनेता सोनू डागर इस कार्यक्रम में राम का किरदार निभाएंगे। वहीं कविता जोशी सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। दिल्ली के भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी रामलीला अंगद की भूमिका निभाएंगे, गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन भरत की और विंदू दारा सिंह भगवान के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन


दुनिया का नंबर वन तीर्थ स्थान बनेगा अयोध्या
विंदू दारा सिंह कहते हैं, "मुझे 16 से 22 जनवरी तक अयोध्या में रामलीला करने के लिए आमंत्रित किया गया है। मैं भगवान शिव की भूमिका निभा रहा हूं।  योगी जी और मोदी जी के अलावा यहां जो को भी काम कर रहा है, वो तारीफ के काबिल है। यह दुनिया का नंबर वन तीर्थ बनेगा। यह कलयुग के अंदर सतयुग आने जैसा है। राम जी हर युग में जन्म लेते हैं तो मोदी जी और योगी जी हमारे राम हैं। जब अच्छे लोग आते हैं तो सब अच्छा ही होता है।"



इसे राजनीति कहना है गलत
मंदिर को लेकर राजनीति के विषय में विंदू दारा सिंह ने कहा,' इसे राजनीति कहना गलत होगा। मंदिर में सब लोग एक हैं। कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं है। सब लोग एक हैं। सबका साथ और सबका विकास होना चाहिए।' वहीं, अभिनेता राकेश बेदी कहते हैं, "किसी गंतव्य स्थान पर हवाई अड्डा बनने के बाद विकास होता है। अयोध्या के प्लेन में जय श्रीराम के नारे लग रहे थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें