फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिनों के लिए राजपाल यादव फिर जा सकते हैं जेल

Wed, 08 Jun 2016 11:12 PM IST
संजय मिश्रा/मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
विज्ञापन
राजपाल यादव फिर जा सकते हैं जेल - फोटो : BBC
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को फिर से जेल जाना पड़ सकता है। दरअसल 2013 में दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को झूठा हलफनामा देने के लिए 10 दिन की सजा सुनाई थी। इसके बाद वो चार दिन तक जेल में रहे, जबकि उनके वकीलों की अपील पर अदालत ने छह दिन की सजा को निलंबित सजा में बदल दिया।
विज्ञापन


अदालत ने उन्हें छह दिन तक दिल्ली में ही रहने को कहा था। लेकिन अब मामले में नया मोड़ आया है। न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति दीपा शर्मा की बेंच ने 10 दिन की सजा को बरकरार रखते हुए राजपाल यादव को छह दिन की सजा काटने को कहा है।

राजपाल यादव इस पूरे मामले के लिए अपने वकीलों पर दोष मढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि अब वो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे और वहां से जो फैसला होगा, उसे मानेंगे।
विज्ञापन


करीब चार साल पहले राजपाल और उनकी पत्नी के ख़िलाफ़ दिल्ली के एक व्यवसायी एमजी अग्रवाल ने पांच करोड़ रुपए का क़र्ज़ ना चुकाने का मामला दर्ज़ कराया।

वहीं राजपाल कहते हैं, "मैंने पांच करोड़ रुपयों में से कुल एक करोड़ साठ लाख रुपए चुका दिए हैं। अब मामला कोर्ट के हाथ में है, तो आगे कोर्ट के आदेश का पालन करूंगा।" वो कहते हैं, "कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हैं, जो मुझे ख़ुश नहीं देख सकते हैं। वही लोग मेरी मौत की झूठी ख़बर भी फैलाते हैं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें