फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajit Kapur: 90 दिन तक नहीं मिलता पैसा, सितारों को बजट का 50% और सहायक कलाकारों के लिए पैसे नहीं: रजित कपूर

Mon, 26 Aug 2024 07:31 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेता रजित कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के कई राज खोलते हुए बताया कि कुछ कलाकार मुफ्त में काम कर रहे हैं और कुछ को उनके लायक पैसा नहीं दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
रजित कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @rajitkapurofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज का सातवां घोड़ा, मम्मो, गुलाम, रोक सको तो रोक लो, वेलकम टू सज्जनपुर, गुजारिश, शैतान और राजी समेत कई फिल्मों में अभिनय करने वाले दिग्गज अभिनेता रजित कपूर ने कलाकारों को मिलने वाली फीस को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने फिल्मी कलाकारों की दुर्दशा को समझाते हुए बताया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

विज्ञापन


कुछ अभिनेता तो बिना पैसे के ही काम कर रहे
इंडस्ट्री में कुछ अभिनेता तो ऐसे भी हैं, जो मौके मिलने की वजह से ही मुफ्त में काम कर रहे हैं। उन्हें कोई पैसा नहीं दिया जा रहा है। आज भी कलाकारों का शोषण जारी है। कोई कलाकार 20 हजार रुपये का हकदार है तो उसे कह दिया जाएगा कि काम करना है तो 10 हजार में करिए। नहीं तो इस मौके की राह कई लोग देख रहे हैं। ये तमाम बातें रजित कपूर ने समदिश भाटिया को दिए एक साक्षात्कार में बताई, जो वाकई में हैरान कर देने वाली है।

निर्माता के खिलाफ आवाज उठाई तो काम मिलना मुश्किल
रजित कपूर ने और भी चिंताजनक बात बताते हुए कहा कि अगर किसी निर्माता के खिलाफ आवाज उठाई जाए तो इस बात की संभावना है कि आगे कोई काम ही ना मिले। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वो खुद इस बात को सुन चुके हैं कि मुख्य कलाकारों को फिल्म के बजट का 50% दिया जा रहा है और सहायक कलाकारों के लिए जवाब आता है कि सर, हमारे पास पैसे नहीं हैं। 
विज्ञापन


Emergency: 'इमरजेंसी' का पहला गाना 'सिंहासन खाली करो' जारी, कंगना रणौत ने गीत को लेकर कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन


कलाकारों को 90 दिन तक भी काम का पैसा नहीं मिलता 
रजित ने कहा कि कलाकारों को कम पैसे मिलने की एक वजह यह भी है कि इंडस्ट्री में इसके लिए कोई व्यवस्था या प्रणाली नहीं है। कलाकारों की फीस को लेकर लड़ने के लिए कोई आदमी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को 90 दिनों तक भी उनके काम का पैसा नहीं मिलता है। रजित ने ओटीटी पर बात करते हुए कहा कि बेशक इसके आने से काम के मौकों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है कि शोषण नहीं हो रहा है। 

Zakir Khan: टीवी पर आते ही जाकिर की फीस बल्लियों उछली, लेकिन क्या आपको पता है कितनी आई पहले हफ्ते की टीआरपी?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें