फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sampath J Ram: 'पत्नी को डराने के लिए प्रैंक कर रहे थे', संपत की आत्महत्या को लेकर दोस्त का शॉकिंग खुलासा

Tue, 25 Apr 2023 06:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे। अब अभिनेता के दोस्त ने खुलासा किया की संपत ने आत्महत्या नहीं बल्कि  फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे।
विज्ञापन
संपत जे राम - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ इंडस्ट्री के टीवी अभिनेता संपत जे राम का 22 अप्रैल को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत ने 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने नेलमंगला स्थित अपने घर पर आत्महत्या की थी। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे। अब अभिनेता के दोस्त ने खुलासा किया की संपत ने आत्महत्या नहीं बल्कि  फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

दोस्त ने आत्महत्या की बताई असल वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संपत को काफी समय से काम नहीं मिल रहा था, जिस वजह से वह परेशान चल रहे थे और वह तनाव का शिकार होने लगे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। हालांकि, इस मामले में अभी तक अभिनेता के परिवार या दोस्तों की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब अभिनेता के दोस्त ने उनके ऐसा करने के फैसले पर से पर्दा उठाया है।

संपत कर रहे थे पत्नी के साथ मजाक

संपत जे राम के करीबी दोस्त और को-स्टार राजेश ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि संपत का पत्नी के साथ रात को मामूली कहासुनी हुई थी। इस झगड़े के बाद वह पत्नी को डराने के लिए सिर्फ फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश इस दौरान उनकी जान चली गई। इस हादसे ने उनकी पांच महीने प्रेग्नेंट पत्नी को भी बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। 

KKBKKJ: केआरके ने सलमान खान को बुढ़ऊ बताकर कसा तंज, फिल्म के बेकार कलेक्शन पर जमकर उड़ाई खिल्ली

विज्ञापन

दोस्त ने अभिनेता के नाम लिखा भावुक पोस्ट

आपको बता दें कि अभिनेता की मौत से उनके दोस्त राजेश बहुत बुरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने संपत के निधन के वक्त भी काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया था और कहा था कि  'आपसे जुदाई सहने की ताकत हममें नहीं है। अभी कितनी फिल्में बननी हैं। कितनी लड़ाइयां लड़नी बाकी हैं। आपके सपनों को पूरा होने में अभी काफी समय है। हमें अभी भी आपको बड़े मंच पर देखना है। प्लीज वापस आ जाइए।' आपको बता दें कि  संपत जे राम का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन एनआर पुरा में हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें