रजत बेदी ने राकेश रोशन की तारीफ की
फिल्म 'कोई मिल गया' में रजत बेदी ने राज सक्सेना का रोल निभाया था। इंस्टाग्राम पर रजत बेदी ने राकेश रोशन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह राकेश रोशन के गले में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'राकेश रोशन से मिलकर बहुत खुश और धन्य हूं, जिन्होंने मुझे एक ऐसा रोल दिया जिसने मुझे आज तक जिंदा रखा है। आप मेरे गुरु, मेरे शिक्षक और इस इंडस्ट्री के सबसे विनम्र और प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। सर, आपसे मिलकर और आपके साथ काम करके बहुत खुशी और सम्मान मिला। आपके साथ काम करना किसी का भी सपना होगा और मेरा यह सपना एक बार पूरा हो चुका है, दोबारा अपने सपने को पूरा करना चाहूंगा।'
यूजर्स ने 'कृष 4' को लेकर की गुजारिश
रजत बेदी की पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। राकेश रोशन फिल्म 'कृष' के लिए जाने जाते हैं। अब इसके अगले पार्ट के बारे में बात हो रही है। ऐसे में फैंस ने रजत बेदी को 'कृष 4' में लेने की बात कही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'वॉव कृष 4'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सर बंदे को कृष 4 में लेना।' एक यूजर ने दावा किया है 'अगर कृष 4 को हिट करवाना है तो रजत बेदी को विलेन के तौर पर लाइए।' इस साल राकेश रोशन ने जानकारी दी थी कि ऋतिक रोशन 'कृष 4' का निर्देशन करेंगे। हालांकि फिल्म के प्रोडक्शन के बारे उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी थी।
'कोई मिल गया' के बारे में
'कोई मिल गया' राकेश रोशन के निर्देशन में बनी एक साइंस फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म रोहित मेहरा पर आधारित है, जो एक मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति है। वह अपने दिवंगत पिता संजय के सुपर कंप्यूटर की मदद से जादू नाम के एक एलियन से संपर्क करता है। इसमें ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने अहम रोल निभाया था।