सिद्धांत चतुर्वेदी, माल्विका मोहनन और राघव जुयाल की 'युद्रा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। रवि उध्यावर की फिल्म में राघव को नकारात्मक रोल में देखा गया। राघव अपने किरदार से प्रशंसकों के दिलों में राज करते हैं, लेकिन अपने इस रोल से राघव खुद भी काफी प्रभावित हो गए थे। इस फिल्म को लेकर राघव ने हाल ही में बातचीत के दौरान बताया कि नकारात्मक रोल निभाना किस तरह से मनोवैज्ञानिक तरीके से प्रभाव डालता है। उनके इस बदलाव से उनका परिवार चिंतित हो गया।
किरदार के लिए कंफर्ट जोन से आए बाहर
राघव ने कहा, वे अपने इस किरदार के लिए कंफर्ट जोन के बाहर आए और अपनी सीमाओं से बढ़कर रोल निभाया है। वे एक ऐसा किरदार निभा रहे थे, जो उनके व्यक्तित्व से बहुत अलग था। राघव ने कहा, 'मैंने महसूस किया कि कई बार पैकअप के बाद मैं बेचैन हो जाता था। शूटिंग पूरी होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि इस किरदार ने मुझे मानसिक रूप से प्रभावित किया है। मुझे महसूस हुआ कि मुझे खुद को समय देकर आराम करना चाहिए।
Alia Bhatt: फैंस को आलिया भट्ट में दिखी सास नीतू कपूर की झलक, तस्वीरें साझा कर बताईं समानताएं
मेरे परिवार को होने लगी थी चिंता
बातचीत के दौरान राघव ने कहा, कुछ आराम और काम से ब्रेक लेने के लिए वे उत्तराखंड अपने घर चले गए थे। पहाड़ों के पास रहने से उन्हें कुछ बेहतर महसूस हुआ। राघव ने कहा, 'मेरी फैमिली ने मेरे अंदर बदलाव महसूस किए। इसको लेकर वे सभी परेशान थे। इस बात ने मुझे महसूस कराया कि मैं अपने फिल्म में अपने किरदार से ही प्रभावित हुआ हूं'।
Ranvijay Singh: तीन साल बाद फिर रोडीज को होस्ट करेंगे रणविजय सिंह, शो को लेकर कही ये बात
इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
'युद्रा' फिल्म में राघव के किरदार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि राघव इससे पहले 'स्ट्रीट डांसर', 'किसी का भाई किसी की जान', 'एबीसीडी 2' फिल्म में नजर आ चुके हैं। वे इस साल 'किल' में भी नजर आ चुके हैं। राघव को टीवी शो डांस प्लस, डांस दीवाने में देखा जा चुका है।