फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: परी ने फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर पूछा मासूम सवाल, पति राघव ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

Wed, 25 Sep 2024 04:01 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के खास पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। परिणीति ने फोटो पोस्ट करते हुए राघव से एक मासूमियत भरा सवाल कर लिया था, जिसका राघव ने भी मासूम सा जवाब दिया है।
विज्ञापन
परिणीति राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कल यानी 24 सितंबर को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई है। इस खास मौके पर परी ने अपने पति राघव चड्ढा को एनिवर्सरी विश करते हुए एक मासूम सा सवाल कर लिया। इस सवाल का राघव ने भी उतनी ही मासूमियत से जवाब दिया है। राघव के इस जवाब को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। राघव ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। दोनों शादी की पहली एनिवर्सरी पर समुद्र के किनारे बीच पर बैठे हुए क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

परिणीति ने किया था मासूम सा सवाल

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'हमने कल शांत दिन बिताया, जहां केवल हम दोनों ही थे। हमने आप सभी के भेजे बधाई संदेशों को पढ़ा, हम आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। रागाई- मुझे नहीं पता कि तुम्हें पाने के लिए मैंने पिछले जन्म में और इस जन्म में क्या किया है। मेरी शादी एक जेंटलमैन, एक अच्छे दोस्त, सेंसेटिव पार्टनर से हुई है। आप एक ईमानदार इंसान, सबसे अच्छे बेटे, दामाद हैं। आपका देश और काम के प्रति समर्पण मुझे बहुत ही प्रेरित करता है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हम और पहले क्यों नहीं मिले थे? हैप्पी एनिवर्सरी राघव। हम एक ही हैं'।
 


Anurag Kashyap: जब अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड ने अनुराग कश्यप के जड़ा था तमाचा, कहा था- 'हिम्मत कैसे हुई?'
विज्ञापन

राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परी के सवाल का दिया कुछ ऐसा जवाब
राघव चड्ढा ने परिणीति को सोशल मीडिया पर पहली वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, देखते ही देखते एक साल हो गया। ऐसा लगता है कि अभी ही तो शादी की थी। मुझे भी लगता है कि हमें जल्दी मिलना चाहिए था। तुमने मेरा हर दिन स्पेशल बना दिया है, चाहे वो घर पर शांति भरा समय हो या हमारी कोई साथ की ट्रिप। तुम हमेशा मेरा सपोर्ट सिस्टम रही हो। तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी हो। पूरा साल यादगार बनाने के लिए धन्यवाद। परू, भविष्य में हमारे लिए क्या छिपा है, ये जानने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकता। हैप्पी फर्स्ट एनीवर्सरी, माई लव'।

Films on Rural India: स्वदेश से लेकर पीपली लाइव तक, ग्रामीण जीवन की तस्वीर उकेरती हैं ये फिल्में


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें