एक साथ दिखे हाउसफुल 5 के ये सितारे
चंकी पांडे की शेयर की गई फोटो में रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडिस और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सूरज के रोशनी में सभी सितारे एक मेज के चारों तरफ बैठे हुए हैं। इस फोटो में सभी सितारे साथ बैठकर काफी खुश लग रहे हैं। इसके अलावा चंकी पांडे ने अलग-अलग जगहों की भी फोटो शेयर की है। इस पोस्ट पर चंकी पांडे ने लिखा, 'द टेबल इज फुल'।
Anurag Kashyap: जब अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड ने अनुराग कश्यप के जड़ा था तमाचा, कहा था- 'हिम्मत कैसे हुई?
प्रशंसकों ने किए कुछ ऐसे कमेंट्स
इस तस्वीर और बीटीएस मोमेंट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ज्यादातर प्रशंसकों ने चंकी पांडे के 'मा ममीया' डायलॉग को याद किया है। यूजर ने कमेंट किया, 'मा ममिया वापस आ गया है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाउसफुल के बाद टेबल फुल'। एक और यूजर ने कमेंट किया आप सभी अच्छे लग रहे हैं। कुछ फैंस ने इस फोटो पर हाउसफुल 5 में अच्छी कॉमेडी होने की आशा जताई है।
Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी की शिकायत पर नेटफ्लिक्स की खरी खरी, हमें पूजा एंटरटेनमेंट से लेने हैं बाकी के पैसे