फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Merchant: प्री-वेडिंग के बाद पहली बार राधिका ने दिया बयान, बोलीं- सबके हिस्से नहीं आता है यह सौभाग्य

Thu, 07 Mar 2024 11:50 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि वे प्री-वेडिंग कार्यक्रम के बाद कैसा महसूस कर रही हैं। इस सवाल के जवाब में राधिका कहती हैं, 'मैं इस भावना को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं।
विज्ञापन
राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधिका मर्चेंट अंबानी खानदान की होने वाली बहू हैं। हाल ही में गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने एक भव्य प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में कई वीआईपी मेहमानों ने शिरकत शिरकत की थी। लगातार तीन दिनों तक सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें वायरल होती रहीं। वहीं, अब होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने पहली बार प्री-वेडिंग कार्यक्रम के बाद मीडिया को इंटरव्यू दिया है। आइए जानते हैं क्या बोलीं राधिका-
विज्ञापन



खुद को मानती हूं सौभाग्यशाली 
अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि वे प्री-वेडिंग कार्यक्रम के बाद कैसा महसूस कर रही हैं। इस सवाल के जवाब में राधिका कहती हैं, 'मैं इस भावना को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि हमारे लिए इतना सब कुछ आयोजित किया गया। यह सौभाग्य कुछ ही लोगों को प्राप्त होता है।'

Maidaan Trailer: अजय देवगन ने साझा किया 'मैदान' का नया टीजर, आज रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन


'वंतारा' के लिए हैं उत्साहित 
राधिका अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'अनंत और मैं 'वंतारा' के लिए काफी उत्साहित हैं। हम चाहते हैं कि हमारी शादी के जरिए ही सही लोगों का ध्यान इन निरीह पशुओं की तरफ जाए। इन पशुओं के संरक्षण के लिए और पुनर्वास केंद्र बनाए जाएं। यह परियोजना मेरे और अनंत दोनों के लिए बेहद खास है। हम दोनों की पशु-प्रेमी हैं।'
विज्ञापन


मुनव्वर-एल्विश के बीच हुई दोस्ती! लोग बोले-छपरियों की टोली

शादी की तारीख 
राधिका और अनंत बचपन के साथी हैं। कई साल तक डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के छोटे लाडले हैं वहीं राधिका भी रईस बिजनेसमैन बिरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका और अनंत इस साल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें