फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raat Jawaan Hai Trailer: पैरेंटहुड की वाइल्ड राइड पर निकले बरुण सोबती-प्रिया बापट और अंजलि आनंद, देखें ट्रेलर

Tue, 10 Sep 2024 06:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बरुण सोबती, अंजलि आनंद और प्रिया बापट अभिनीत वेब सीरीज 'रात जवान है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तीन दोस्त पैरेंटहुड की वाइल्ड राइड पर निकले हैं, जिसकी झलक दिल खुश करने वाली है। 
विज्ञापन
रात जवान है ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरुण सोबती, अंजलि आनंद और प्रिया बापट जैसे सितारों से सजी आगामी वेब सीरीज 'रात जवान है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोनी लिव पर प्रीमियर के लिए तैयार इस सीरीज के निर्माताओं ने आज यानी 10 सितंबर को इसका ट्रेलर जारी कर दिया। ट्रेलर वयस्कों के लिए माता-पिता बनने की ओर कदम बढ़ाते हुए एक अराजक यात्रा और इसके साथ आने वाली चुनौतियों का वादा करता है।

पैरेंटहुड की यात्रा नहीं आसान 

'रात जवान है' का ट्रेलर तीन सबसे अच्छे दोस्तों अविनाश (बरुण सोबती), राधिका (अंजलि आनंद), और सुमन (प्रिया बापट) के जीवन की एक मजेदार कहानी पेश करता है। साथ ही पैरंटहुड की दुनिया में कदम रखने की उनकी यात्रा को दर्शाता है। हालांकि, इससे उनके लिए मूवी डे की योजना बनाना भी मुश्किल हो जाता है। ट्रेलर उन चुनौतियों को भी पेश करता है जिन्हें ये युवा माता-पिता अपने बच्चे को सबकुछ देने के लिए पार करने की कोशिश करते हैं। उन्हें अपने बच्चों, परिवारों और दोस्तों के बीच दिल छू लेने वाले पलों और ढेर सारी हंसी की खुराक पेश करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन


Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर! सामने आएगा 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'
विज्ञापन






'रात जवान है' का निर्माण, स्टारकास्ट 

ख्याति आनंद-पुथरन के जरिए लिखित और निर्मित, यह शो अभिनेता-लेखक सुमीत व्यास द्वारा निर्देशित है। इसका निर्माण विक्की विजय ने किया है। 'रात जवान है' में बरुण सोबती, प्रिया बापट और अंजलि आनंद जैसे कई शानदार कलाकार शामिल हैं। 'रात जवान है' का प्रीमियर 11 अक्तूबर, 2024 को सोनी लिव पर होगा। आप इसे सब्सक्रिप्शन के साथ ओटीटीप्ले प्रीमियम पर भी देख सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें