इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर लगातार कोई ना कोई अहम जानकारी सामने आती रहती है। नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक यश फिल्म का अहम हिस्सा होंगे और वह दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
रामायण इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रशंसक फिल्म के बारे में हर एक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के फिल्म सिटी में सेट बनाकर शूटिंग जोरों पर चल रही है। इसी बीच अब जानकारी आई है कि केजीएफ स्टार यश इस साल दिसंबर में रामायण की शूटिंग शुरू करेंगे और सनी देओल 2025 में इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
यश करेंगे दिसंबर में शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश फिल्म रामायण की शूटिंग दिसंबर 2024 में शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अपनी अगली फिल्म, गीतू मोहनदास निर्देशित 'टॉक्सिक' का एक बड़ा हिस्सा पूरा करने के बाद यश रामायण की शूटिंग करेंगे। रामायण में यश रावण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल रामायण की शूटिंग 2025 में शुरू करेंगे। फिल्म में सनी हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। रणबीर कपूर ने रामायण की अपने हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है और बाद में वह यश और सनी के साथ बाकी का हिस्सा शूट करेंगे।
रामायण के किरदार
रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण में राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं फिल्म में सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी फिल्म में हैं। अभिनेता राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। लारा दत्ता भी कैकेयी का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुणाल कपूर भी फिल्म रामायण का अहम हिस्सा होंगे। उन्होंने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। कुणाल रामायण के लिए रिहर्सल और कॉस्ट्यूम ट्रायल में व्यस्त हैं। हालांकि, निर्माताओं ने कुणाल के किरदार के बारे में जानकारी गुप्त रखी है। कथित तौर पर, निर्माताओं ने हनुमान की भूमिका के लिए सनी देओल को भी चुना है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रामायण को काफी भारी भरकम बजट पर बनाया जा रहा है। रामायण की रिलीज की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। हालांकि, यह 2026 में सिनेमाघरों में आने की अफवाह है।