फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cinema Lovers Day 2024: कम कीमत पर सिनेमाघरों में दर्शकों को मिलेगा 'आर्टिकल 370'-'क्रैक' का मजा, जानें कैसे?

Tue, 20 Feb 2024 11:57 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


पीवीआर सिनेमा के शौकीनों के लिए एक खास योजना लेकर आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल  23 फरवरी को 'सिनेमा लवर्स डे' के रूप में पीवीआर मनाने जा रहा है।
विज्ञापन
'आर्टिकल 370' और 'क्रैक' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी हैं सिनेमा देखने के शौकीन तो आपके लिए भी पीवीआर एक खुशखबरी लेकर आया है। कोरोना काल के दौरान जब सिनेमाहॉल बंद पड़े थे और दर्शक सिनेमा देखने के लिए घर से बाहर नहीं निकलना चाहते थे तब थियेटर्स के मालिक कई योजनाएं लेकर आए थे। 'सिनेमा लवर्स डे' उन्हीं योजनाओं में से एक योजना है। आइए जानते हैं इस दिन का फायदा दर्शक कब और कैसे उठा सकते हैं।  
विज्ञापन


किस दिन मनाया जायेगा 'सिनेमा लवर्स डे'
पीवीआर सिनेमा के शौकीनों के लिए एक खास योजना लेकर आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल  23 फरवरी को 'सिनेमा लवर्स डे' के रूप में पीवीआर मनाने जा रहा है। इस दिन दर्शक अपनी पसंद की किसी भी फिल्म को बेहद कम दाम में देख सकते हैं। सूत्रों की मानें तो 23 फरवरी को दर्शक  पीवीआर आइनॉक्स के किसी भी सिनेमाहॉल में जाकर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। 

Don 3: फिल्म में रणवीर सिंह के 'डॉन' बनने पर अर्जुन रामपाल ने जताई खुशी, फरहान अख्तर को लेकर भी कही यह बात


सस्ते होंगे 'आर्टिकल 370' और 'क्रैक' के टिकट 
पीवीआर ने 23 फरवरी 2024 को 'सिनेमा लवर्स डे' के रूप में मनाने का एलान किया है। इसी दिन यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' रिलीज होने जा रही है। साथ ही साथ मेगा एक्शन से भरपूर फिल्म 'क्रैक' भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। दर्शकों को अब ये दोनों फिल्म 23 फरवरी को बेहद कम दाम में देखने को मिलेंगे। सूत्रों की मानें तो इस इन दोनों फिल्मों के टिकट 99 रुपए में मिलने वाले हैं। 

12 दिन में 20 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी लाल सलाम

विज्ञापन

'नेशनल सिनेमा डे' का इतिहास
कॉरोनकाल के बाद भी दर्शक सिनेमाहॉल तक आने में कतरा रहे थे। कई बड़ी फिल्में उन दिनों फ्लॉप हो रही थीं। तब थियेटर्स के मालिकों ने 'नेशनल सिनेमा डे' मनाने के एलान किया था। पहली बार 23 सितंबर 2022 में सभी फिल्मों के टिकटों की कीमत 75 रुपये रखी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दिन लगभग 6.5 मिलियन से अधिक लोगों ने देशभर में सिनेमाहॉल में सिनेमा देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें