फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule: 'पुष्पा 2' का दूसरा गाना रिलीज को तैयार, इस बार सामी के साथ श्रीवल्ली करेंगी धमाल, जानें कब

Wed, 22 May 2024 02:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज 'पुष्पा 2' के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इसकी एनाउंसमेंट वीडियो कल जारी की जाएगी। मेकर्स ने पोस्ट साझा कर समय भी बताया है।
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : एक्स@Mythri Movie Makers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट का दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। इस फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हो चुका है। गाने ने खूब धमाल मचाया और अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप भी खूब वायरल हुए। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनाईं। मेकर्स अब दर्शकों को दूसरे गाने का तोहफा देने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Mahi Vij: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं माही विज, रेट कार्ड बनाकर क्रूज पर जाने का मिला था प्रस्ताव

कपल सॉन्ग हुआ तैयार
आज 'पुष्पा 2' के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इसकी एनाउंसमेंट वीडियो कल जारी की जाएगी। मेकर्स ने पोस्ट साझा कर समय भी बताया है। पहले गाने में जहां अल्लू अर्जुन का धमाल देखने को मिला। इस बार दूसरे गाने में श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना और सामी यानि अल्लू अर्जुन दोनों गजब ढाएंगे।
विज्ञापन

Neena Gupta: 'पंचायत' में काम करते हुए इन चुनौतियों से दो-चार हुईं नीना गुप्ता, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव
विज्ञापन


डांस की मुद्रा में दिखा श्रीवल्ली का हाथ
'पुष्पा 2 द रूल' के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स ने 'पुष्पा 2 द रूल' के दूसरे गाने को लेकर जानकारी साझा की हैं। फिल्म के मेकर्स ने आज 22 मई को एक टीजर पोस्टर जारी किया है, जो काफी दिलचस्प है। इस पोस्टर के साथ बताया है कि फिल्म का दूसरा गाना कब रिलीज होगा। 'पुष्पा 2 द रूल' के दूसरे गाना का एलान कल यानि 23 मई को सुबह 11 बजे होगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सामने आए टीजर पोस्टर में रश्मिका मंदाना का हाथ डांस की मुद्रा में दिख रहा है। इस गाने को को भी देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। बता दें कि फिल्म 'पुष्पा 2' 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में एक बार फिर एक्शन और फुल ड्रामा देखने को मिलेगा।
Suhana Khan Birthday: आज 24वां जन्मदिन मना रही हैं शाहरुख की लाडली सुहाना, बचपन की दोस्तों ने दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें