अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट का दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। इस फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हो चुका है। गाने ने खूब धमाल मचाया और अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप भी खूब वायरल हुए। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनाईं। मेकर्स अब दर्शकों को दूसरे गाने का तोहफा देने जा रहे हैं।