फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: इंतजार हुआ खत्म! पुष्पा 2 की रिलीज डेट की हुई घोषणा, सिंघम अगेन के साथ होगी टक्कर

Mon, 11 Sep 2023 05:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि यह फिल्म किस तारीख को रिलीज होने वाली है।

 
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्शकों के बीच 'पुष्पा 2' को लेकर जबर्दस्त क्रेज है और बड़ी बेसब्री से वे इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी अपडेट पाने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। पुष्पा 1 की सफलता के बाद 'पुष्पा 2' के लिए उत्साहित होना लाजिम है। अब हाल ही में, 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि यह फिल्म किस तारीख को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन



'पुष्पा 2' के रिलीज डेट की हुई घोषणा

 अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगला सीक्वल है। इस फिल्म से ही अल्लू अर्जुन ने 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। सुपरहिट फिल्म के प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
 


इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म,  सिंघम अगेन के साथ होगी टक्कर

इस साल के शुरुआत में 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्ट साझा किया गया था। इसमें वह साड़ी पहने नजर आए। लाल और नीले रंग के पेंट से एक्टर के चेहरे पर मेकअप दिखा। साथ ही वह चूड़ियां, ज्वैलरी, झुमके और नोज पिन पहने नजर आए। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही फिल्म से रश्मिका मंदाना का लुक भी शेयर होगा। हालांकि, मेकर्स ने रश्मिका के लुक से पहले फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसी के साथ सिंघम अगेन भी रिलीज होने जा रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

 

Sunny Deol: इस वजह से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सनी देओल, अभिनेता उठाया राज से पर्दा

विज्ञापन

यह कलाकार आएंगे नजर

आपको बता दें कि सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में फहद फासिल एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रूप में अपनी भूमिका में वापसी करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें