ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा भी फिल्म के मुरीद हो गए हैं और उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ भी की है। अब फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने ब्राजील के राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया है।
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और रामचरण-जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' जबर्दस्त हिट रही। फिल्म का डंका ऑस्कर में भी बजा है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता पर पूरा भारत झूमा था। देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी ‘आरआरआर’ ने अपनी सफलता का परचम लहराया था। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा भी फिल्म के मुरीद हो गए हैं और उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ भी की है। अब फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने ब्राजील के राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया है।
ब्राजील के राष्ट्रपति ने की फिल्म आरआरआर की तारीफ
Vijay: 'दलपति 68' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन होगी फिल्म की मुहूर्त पूजा
फिल्म के मेकर्स और टीम को दी बधाई
राष्ट्रपति लुइज ने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि इस फिल्म को सफल होना चाहिए क्योंकि मैं जिस किसी से भी मिलता हूं। मैं उनसे पूछता हूं 'क्या आपने थ्री 'आर' फिल्म देखी है?' मैंने राजनीतिक पक्ष और फिल्म में दिखाए गए नृत्य और खुशी का आनंद लिया। ब्रिटिश पर आलोचना एकदम सही की गई है। आलोचना के लिए भी मेकर्स ने कॉमिक सीन का इस्तेमाल किया है। । इसलिए मैं निर्देशक और कलाकारों को बधाई देता हूं क्योंकि फिल्म देखकर मुझे बहुत खुशी हुई थी।’
एसएस राजामौली ने ब्राजील के राष्ट्रपति का किया शुक्रिया अदा