दक्षिण भारतीय फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म ‘लाइगर’’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। लाइगर के फ्लॉप होने के बाद पुरी जगन्नाथ अपनी अगली फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं। अपनी आगामी फिल्म के लिए निर्देशक ने राम पोथिनेनी के साथ हाथ मिलाया है।
पुरी जगन्नाथ ने मिलाया राम पोथिनेनी से हाथ
हाल ही में, राम पोथिनेनी के जन्मदिन के अवसर पर पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर ने ‘डबल आईस्मार्ट’ एक पोस्टर लॉन्च किया है, जिसके बैकग्राउंड में भगवान शिव लिंगम और उनके हाथ में त्रिशूल नजर आ रहा है। बता दें कि यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
The ENERGETIC combo of
Ustaad @ramsayz & Dashing Director #PuriJagannadh is back with ISMART BANG for #DoubleISMART🔥
A high octane action entertainer in cinemas from MARCH 8th 2024💥
In Telugu, Hindi, Tamil, Malayalam, Kannada#HappyBirthdayRAPO@Charmmeofficial pic.twitter.com/zVq6AX6rH3
‘डबल आईस्मार्ट’ होगी रिलीज
आपको बता दें कि बड़े पैमाने पर ब्लॉकबस्टर ‘आईस्मार्ट’ शंकर को स्क्रीन पर हिट हुए लगभग चार साल हो चुके हैं। इतने साल के बाद राम और निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने एक और हिट फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर मिलकर पुरी कनेक्ट्स पर फिल्म का निर्माण करेंगे। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म के शीर्षक और रिलीज की तारीख की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद फैंस में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है और वह फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Studios Of Bombay 5: जामनगर के महाराजा ने सिनेमा के लिए खोली तिजोरी, मूक फिल्मों का सरताज रहा रंजीत स्टूडियो
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पुरी और राम की फिल्म की घोषणा को साझा करते हुए फिल्म न निर्माताओं ने लिखा, ‘उस्ताद राम और डैशिंग डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ का एनर्जेटिक कॉम्बो के लिए डबल आईस्मार्ट बैंग के साथ वापस आ गया है। आठ मार्च 2024 से सिनेमाघरों में एक हाई ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर। तेलुगु, हिंदी में , तमिल, मलयालम, कन्नड़।’ बता दें कि इस फिल्म का संगीत मणि शर्मा देंगे। राम के अलावा फिल्म में अन्य कलाकारों की घोषणा अब तक नहीं की गई है।