फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: 'अली बाबा- दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर लगी भीषण आग, इसी जगह मृत पाई गई थीं तुनिशा शर्मा

Sat, 13 May 2023 07:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, महाराष्ट्र के पालघर जिले में अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर अभिनेता तुनिशा शर्मा की मौत के स्टूडियो में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुई है।
विज्ञापन
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुनिशा शर्मा की मौत को काफी दिन गुजर चुके हैं। तुनिशा आत्महत्या केस के कथित आरोपी शीजान खान को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अब हाल ही में, महाराष्ट्र के पालघर जिले में अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर अभिनेता तुनिशा शर्मा की मौत के स्टूडियो में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुई है।

विज्ञापन

अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर लगी आग
खबरों की मानें तो जिस भजनलाल स्टूडियो में टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा बेहोश पाई गई थीं और बाद में उनकी मौत हो गई थी, वह शनिवार तड़के भीषण आग में जलकर खाक हो गई। आपको बता दें कि मौत से पहले तुनिशा और उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान इसी स्टूडियो में शूट कर रहे थे। यह सेट  महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित है। इस भीषण आग की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Salman Khan: ममता बनर्जी से सलमान खान ने की मुलाकात, सामने आया वीडियो

आग लगने के कारण का नहीं हुआ खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग मुंबई के बाहरी इलाके वसई में कामन स्थित भजनलाल स्टूडियो में शुक्रवार आधी रात के करीब लगी थी। सई-विरार शहर नगर निगम के एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर शनिवार तड़के करीब चार बजे काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, जांच अभी भी चल रही है, लेकिन अभी तक आग लगने की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Kamal Haasan: 'गांधीजी की तरह आप लोगों के दिलों में उतरे', कर्नाटक जीत के बाद कमल ने की राहुल गांधी की तारीफ

विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगे शीजान खान
 
आपको बता दें कि शीजान खान पिछले दिनों तुनिशा शर्मा मामले में कोर्ट से जमानत पर हैं। कोर्ट ने अभिनेता के प्रोफेशनल लाइफ को देखते और पासपोर्ट लौटाते हुए उनको विदेश जाने की अनुमति दे दी है। अब पिछले दिनों खबर आई थी कि शीजान खान खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने जा रहे हैं और वह जल्द इसकी शूटिंग के लिए विदेश रवाना होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें