फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Project K: 'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिवील, एक्ट्रेस के इंटेंस अंदाज ने बढ़ाया उत्साह

Tue, 18 Jul 2023 08:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'प्रोजेक्ट के' के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। नाग अश्विन की फिल्म से लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का लुक रिवील कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण समेत अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। मूवी 20 जुलाई को कॉमिक-कॉन फिल्म फेस्टिवल में पहली बार भारतीय लॉन्च के लिए तैयार है। मूवी भारतीय दर्शकों के लिए एक असाधारण सिनेमाई अनुभव होने का वादा करती है। बीते दिन 'प्रोजेक्ट के' का बिलबोर्ड पर प्रदर्शित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ। वहीं, अब मेकर्स ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए फिल्म से लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। 

दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट 

'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक बीती रात फिल्म के मेकर्स के जरिए रिवील किया गया। वैजयंती मूवीज के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया गया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक काफी इंटेंस लग रहा है। पोस्टर में एक्ट्रेस लबादा पहने किसी चीज को हैरानी के साथ बड़े ही ध्यान से देखती नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को इस अंदाज में देखकर अब से ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताने लगे हैं। 

विज्ञापन


James Cameron: ओशनगेट पनडुब्बी हादसे पर जेम्स कैमरून बनाने जा रहे हैं फिल्म, निर्देशक ने दिया ये जवाब

'प्रोजेक्ट के' के मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट 

दीपिका पादुकोण के फर्स्ट लुक को रिवील करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, 'बेहतर कल के लिए एक उम्मीद जगी है। यह प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण हैं। पहली झलक 20 जुलाई को अमेरिका और 21 जुलाई को भारत में।' 'प्रोजेक्ट के' दीपिका की तेलुगू में पहली फिल्म होने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Ajmer 92 Trailer: 250 लड़कियों के दुष्कर्म की कहानी को बयां करती 'अजमेर 92', रोंगटे खड़े कर देगा मूवी का ट्रेलर

फिल्म की कहानी, रिलीज 

'प्रोजेक्ट के' को हिंदू भगवान विष्णु की भविष्य की पुनर्कल्पना के बारे में एक डायस्टोपियन विज्ञान-फाई फिल्म बताया जा रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाग अश्विन इसके डायरेक्टर हैं। वहीं, दिशा पटानी भी इस मूवी का हिस्सा है। फिल्म को भारी-भरकम बजट में तैयार किया जा रहा है। 'प्रोजेक्ट के' 12 जनवरी 2024 को तेलुगू, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और अंग्रेजी भाषा में पर्दे पर धमाल मचाने आएगी। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें