फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Creator: गैरेथ एडवर्ड्स की 'द क्रिएटर' का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Mon, 17 Jul 2023 05:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एंटरटेनमेंट वन ने अपनी एक्शन थ्रिलर "द क्रिएटर" का ट्रेलर जारी किया है, जो 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन डेविड वाशिंगटन, गेमा चैन, केन वतनबे, स्टर्गिल सिम्पसन, न्यू कमर मेडेलीन युना वॉयल्स और अकादमी पुरस्कार विजेता एलिसन जेनी शामिल हैं।
विज्ञापन
द क्रिएटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में, एंटरटेनमेंट वन ने अपनी एक्शन थ्रिलर "द क्रिएटर" का ट्रेलर जारी किया है, जो 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन डेविड वाशिंगटन, गेमा चैन, केन वतनबे, स्टर्गिल सिम्पसन, न्यू कमर मेडेलीन युना वॉयल्स और अकादमी पुरस्कार विजेता एलिसन जेनी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि ट्रेलर को देखकर फैंस ने क्या प्रतिक्रिया दी है।

 

फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी

विज्ञापन

फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “मानव जाति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बीच भविष्य के युद्ध के बीच की कहानी है। जोशुआ एक पूर्व-विशेष बल एजेंट, जो अपनी पत्नी के लापता होने का शोक मना रहा है को इसमें भर्ती किया जाता है। आगे की कहानी जोशुआ द्वारा उस इंसान का पता लगाने की कहानी है, जिसने मानव जाति को खत्म करने के लिए रहस्यमय हथियार विकसित किया है। पूरे ट्रेलर में काफी जबर्दस्त एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं।

Ustaad Bhagat Singh: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' पर लगा ब्रेक? यहां जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आज ही मेकर्स ने ट्रेलर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और फैंस की एक्साइटमेंट को भी दोगुनी कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, स्टोरी लाइन काफी अच्छी लग रही है और फिल्म के लिए अच्छी कास्ट का चुनाव किया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, बैकग्राउंड का खास ख्याल रखते हुए एक्शन सीन्स को फिल्माया गया है, जो स्क्रीन पर काफी बेहतरीन लग रहा है। एक और यूजर ने लिखा, रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन


Kichcha Sudeep: धोखाधड़ी के आरोपों पर किच्चा सुदीप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सच्चाई जल्द ही सबके सामने आएगी



 

 एआई के खिलाफ दिखाया गया जंग
फिल्म की पटकथा गैरेथ एडवर्ड्स और क्रिस विट्ज द्वारा लिखी गई है, जो एडवर्ड्स की एक कहानी से ली गई है। इस फिल्म के निर्माता गैरेथ एडवर्ड्स, पीजीए, किरी हार्ट, जिम स्पेंसर, पीजीए और अर्नोन मिल्चन हैं। कार्यकारी निर्माता यारिव मिल्चन, माइकल शेफ़र, नताली लेहमन, निक मेयर और जैव फोरमैन हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें