फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satram Rohra Death: फिल्म निर्माता सतराम रोहरा का निधन, 'जय संतोषी मां' का किया था निर्माण

Fri, 19 Jul 2024 01:39 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता सतराम रोहरा का निधन हो गया है। उन्होंने 'शेरा डाकू', 'रॉकी मेरा नाम', 'नवाब साहिब', 'घर की लाज' और 'कारण' समेत कई फिल्मों का निर्माण किया था। 
विज्ञापन
सतराम रोहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता सतराम रोहरा का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जय संतोषी मां' का निर्माण किया था, जो 1975 में रिलीज हुई थी। आज यानी 20 जुलाई को उल्हासनगर स्थित साईं वासन शाह दरबार में उनकी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

Diljit Dosanjh: विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, 'दिल-लुमिनाती' टूर में डांसर्स को पैसा नहीं देने का लगा आरोप

सतराम रोहरा ने इन फिल्मों का किया था निर्माण
विज्ञापन

सतराम रोहरा का जन्म 16 जून, 1939 को सिंध (अब पाकिस्तान  में) में हुआ था। सतराम फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ गायक भी थे। उन्होंने बतौर फिल्म निर्माता साल 1966 में रिलीज हुई 'शेरा डाकू' और 1973 में आई संजीव कुमार, मुमताज बेगम और एके हंगल की फिल्म 'रॉकी मेरा नाम' का निर्माण किया था। यह उनके करियर की शुरूआती फिल्में थी, जिसके वो निर्माता थे।  इसके बाद उन्होंने 'जय संतोषी मां' बनाई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद 'नवाब साहिब', 'घर की लाज', 'कारण' और जितेंद्र और हेमा मालिनी की 'जय काली' भी बनाई थी। 

Thug Life: शूटिंग खत्म करने के कगार पर पहुंची 'ठग लाइफ', यहां शुरू होगा कमल हासन की फिल्म का आखिरी शेड्यूल

सिंधी गीतों को गाकर जीता लोगों का दिल
सतराम ने फिल्म निर्माण के अलावा गायकी की दुनिया में भी अपना नाम कमाया था। लोग उनके गाए लोकगीतों को बड़े चाव से सुना करते थे। सतराम रोहरा ने सिंधी फिल्म 'झूलेलाल', 'हल ता भाजी हालूं', 'शल धियार ना जामन' और 'लाडली' में गाने गाए थे। उन्होंने प्रसिद्ध गायिका भगवंती नवानी के साथ भी गीत गाए थे। उन्होंने भगवंती के साथ मिलकर सिंधी गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


Bad Newz X Review: विक्की का कमाल, हॉट सीन देकर तृप्ति ने लगाई आग, जानें दर्शकों ने फिल्म को बताया बैड या गुड?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें