फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JD Majethia: कभी दिवालिया हो गए थे 'खिचड़ी' के हिमांशु, छह महीने कंगाली में बीता जीवन और फिर यूं उठे कि...

Tue, 09 Jul 2024 04:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेडी मजेठिया का कहना है कि वे पेशेवर जिंदगी में सबसे मुश्किल दौर से गुजर चुके हैं। करीब एक दशक पहले वे दिवालिया हो गए थे। 
विज्ञापन
JD Majethia - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन निर्माता जेडी मजीठिया उर्फ जमनादास मजीठिया ने कई चर्चित शो का निर्माण किया है। इनमें से एक है खिचड़ी। इस शो में वह खुद भी हिमांशु के रोल में नजर आए। जेडी मजीठिया ने इंडस्ट्री में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक दौर ऐसा भी देखा कि वे कर्ज के बोझ तले दब गए। वे पूरी तरह कंगाल हो चुके थे। प्रोड्यूसर ने बताया कि अकाउंटेंट की गलत गणना की वजह से उनका प्रोडक्शन हाउस दिवालिया हुआ था।

विज्ञापन


2013 में चढ़ गया था कर्जा
हाल ही में एक बातचीत के दौरान जेडी मजीठिया ने अपने पेशेवर जीवन के सबसे बुरे दौर के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में ऐसा हुआ था, जब उन्होंने खुद को एक ऐसी मुसीबत से जूझते हुए पाया जीवन का सबसे बड़ा अध्याय बन गई। मालूम हो कि जेडी मजीठिया अपना प्रोडक्शन हाउस हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस चलाते हैं।
Nicolas Cage: निकोलस केज ने फिल्मों से संन्यास पर दी जानकारी, अपने नए दर्शकों को दी फिल्म 'पिग' देखने की सलाह
विज्ञापन


बोले- 'मेहनत करता रहा और...'
जेडी मजीठिया ने कहा, 'शो के मामले में मेरी सबसे बड़ी विफलता के कई व्यक्तिगत उदाहरण होंगे। लेकिन 2013 में एक बार कंपनी घाटे में चली गई। हमारे पांच शो चल रहे थे। हमारे अकाउंट्स में एक शख्स था, जिसने हमें गुमराह किया। शायद मैं उस समय इतना परिपक्व नहीं था कि इसे ठीक से समझ पाता। मैं कड़ी मेहनत करता और सभी को समय पर भुगतान करता, लेकिन उस आदमी ने हमारे हिसाब-किताब में कुछ गड़बड़ कर दिया और हम दिवालिया हो गए। हमें कुछ समझ नहीं आया'।
विज्ञापन

Agatha All Along: 'अगाथा ऑल अलोंग' का टीजर जारी, इस दिन इस ओटीटी पर होगा सीरीज का प्रीमियर

मुश्किल वक्त बना जीवन का अध्याय
उन्होंने आगे कहा, 'वहां से हमने धीरे-धीरे खुद को फिर से खड़ा किया। यह मेरा सबसे बड़ा अध्याय है। हमारा सारा पैसा खत्म हो गया था, हम घाटे में थे और हम पर लोगों का कर्ज भी था। लेकिन हमने सभी का पैसा चुकाया और आज हम अपने पैरों पर खड़े हैं। हमने जितना आर्थिक नुकसान सहा, उससे कहीं ज्यादा आज कमाया है, लेकिन हमारा नाम कभी खराब नहीं हुआ। हमारी साख बरकरार रही और यह दौर छह महीने से ज्यादा नहीं चला'। मजीठिया ने बताया कि जब संकट आया था, तब उन्होंने 75,000 रुपये के बजट के साथ 'माई सागर' नाम से अपना शो लॉन्च किया था। उन्होंने आगे बताया कि पैसे तो खत्म हो गए, लेकिन हमने वहीं से फिर से शुरुआत की। 
Bollywood Richest Actress: कौन हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा अमीर हीरोइन! ऐश्वर्या से लेकर आलिया का नाम शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें