प्रियंका चोपड़ा ने सेट से शेयर कीं तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वे हंसती हुई नजर आ रही हैं। उनके गालों पर गुलाल लगा है। दूसरी तस्वीर में वे अपनी पूरी टीम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में हरे, गुलाबी और पीले रंग के गुलाल की झलक है।
बोलीं-'हमारी होली वर्किंग है'
पोस्ट के साथ में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'हमारे लिए यह वर्किंग होली है। अपने शुभचिंतकों और प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी और एकता से भरी होली मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।' उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर की है।