फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Be Happy: फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन ने दिया था ये मंत्र

Fri, 14 Mar 2025 01:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Be Happy: अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह अपने करियर के बुरे दौर में थे। उस वक्त उन्हें उनके पिता ने संभाला था। ऐसे में आज अमिताभ ने अभिषेक के लिए बहुत अच्छी पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन-श्वेता बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@shwetabachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म 'बी हैप्पी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आज ही ओटीटी पर रिलीज हुई है। अभिषेक बच्चन उन स्टार किड में से हैं जिन्हें आसानी से कामयाबी नहीं मिली है। उनके पिता अमिताभ बच्चन जबरदस्त अभिनेता हैं, इसके बावजूद अभिषेक को इंडस्ट्री में अपने काम से अपने आपको साबित करना पड़ा है। 
विज्ञापन

निराश हो गए थे अभिषेक बच्चन
अभिषेक ने नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में बताया कि 'मैं अपने करियर की शुरुआत में बहुत बुरी परिस्थिति में रहा हूं। मैं अपनी फिल्मों के साथ बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था। चाहे मैं कितनी भी कोशिश करूं, मैं वह सब हासिल नहीं कर पा रहा था जो मैं हासिल करना चाहता था। मैं अपने लक्ष्य तक भी नहीं पहुंच पा रहा था।'
IFA Awards: क्या गायकी में कदम रखने जा रहे नील नितिन मुकेश? एक्टर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
 

क्या अमिताभ बच्चन पर हो रहा है बढ़ती उम्र का गहरा असर - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ ने अभिषेक को दिया था मंत्र
अभिषेक ने बताया कि 'मुझे याद है कि एक रात मैं अपने पिता के पास गया और कहा कि मैंने गलती की है। मैं जो भी कोशिश कर रहा हूं, वह मुझसे नहीं हो पा रहा है। शायद यह दुनिया मुझे बता रही है कि यह तुम्हारे लिए नहीं है। इस पर मेरे पिता ने कहा 'मैं तुम्हें एक पिता के तौर पर नहीं बल्कि एक अभिनेता के तौर पर कहा रहा हूं। तुम्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है। तुम अभी भी तैयार फल के करीब नहीं हो। तुम्हारे अंदर हर फिल्म के साथ सुधार हो रहा है। बस काम करते रहो और तुम वहां पहुंच जाओगे'। जब मैं कमरे से बाहर जा रहा था, तो उन्होंने कहा कि मैंने तुम्हें शांत रहने के लिए नहीं पाला है, इसलिए लड़ते रहो।' इसका बहुत मतलब था'।
Shah Rukh-Abhishak: किंग से पहले शाहरुख के साथ इन फिल्मों में नजर आ चुके अभिषेक बच्चन, देखें लिस्ट
 
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ ने की पोस्ट
ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बी हैप्पी' की रिलीज के दिन एक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा है 'बी हैप्पी के लिए बहुत शुभकामनाएं। आज जब आप ताशकंद फिल्म महोत्सव के लिए ताशकंद गए हैं तो आपको आपकी फिल्म 'घूमर' के लिए भी निमंत्रित किया गया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें