प्रियंका ने बताया अंकित संग रिश्ते का सच
'उडारियां' को-स्टार अंकित गुप्ता संग रिश्ते में होने की खबरों पर प्रियंका चाहर चौधरी ने प्रतिकिया दी है। एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उन्होंने और अंकित गुप्ता ने इस तरह के करीबी बंधन को साझा करना शुरू किया। प्रियंका ने कहा, 'यह रिश्ता बिल्कुल एक प्यारी सी दोस्ती कहलाता है दोस्तों। मैं ईमानदारी से बताऊं तो वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। कुछ रिश्ते आपको पता नहीं होते, अंकित ने कभी नहीं सोचा होगा कि मेरी उससे इतनी अच्छी दोस्ती होगी।'
दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं- प्रियंका
प्रियंका-अंकित सिर्फ दोस्त
'बिग बॉस 16' की सेकेंड रनर-अप रहीं प्रियंका चाहर चौधरी यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'प्यार, दोस्ती निश्चित रूप से हो सकती है शायद लोगों के लिए। लेकिन, मैं कुछ नहीं कह सकती, मतलब वह एक दोस्त है और हम अभी कुछ भी नहीं सोच रहे हैं। क्योंकि वह अपने काम में व्यस्त है, मैं अपने काम में व्यस्त हूं। इसलिए हम दोनों काम कर रहे हैं, हम दोनों खुश हैं। हम एक-दूसरे से बात करते हैं, हम एक-दूसरे को बताते हैं कि क्या रहा, कैसा रहा दिन। तो, हम ऐसे ही हैं। जैसे, हमारे बीच बहुत अच्छा बंधन है, अच्छे दोस्त।'
Alok Arora: 'काम न मिलने पर कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए आलोक अरोड़ा
अफवाहों पर क्या बोलीं प्रियंका
अंकित गुप्ता को डेट करने की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने कहा, 'देखो, अफवाहें जो चल रही हैं उसे चलते रहने दो। 10 लोग जो भी बात बोलेंगे उनको वैसा बोलने दो। शायद उनको दिख रहा है जो भी है, लेकिन हमें सच पता है। हमारे बीच क्या है यह हम दोनों के बीच की बा है। मुझे अफवाहों से कभी फर्क नहीं पड़ता।'