फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: फिल्म 'अफवाह' की तारीफ करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

Fri, 05 May 2023 07:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार एक्टिंग एक बार फिर लोगों ने पसंद किया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन नवाज के फैंस उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
Swara Bhasker - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘अफवाह’ पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के पहले दिन उम्मीद से अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी फैंस के काफी अच्छे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। अब इसी बीच स्वरा भास्कर ने भी फिल्म की तारीफ की है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

स्वरा ने की फिल्म अफवाह की तारीफ
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार एक्टिंग एक बार फिर लोगों ने पसंद किया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन नवाज के फैंस उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यही नहीं, इस फिल्म को कई लोग ‘द केरल स्टोरी’ से भी जोड़कर देख रहे हैं । ऐसे में फिल्म अफवाह द केरल स्टोरी के आगे दबती नजर आ रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री स्वरा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की, जिसमें यूजर्स ने उन्हें खरी खोटी तो सुनाई ही है। साथ ही में, उन्हें फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने की नसीहत भी दे डाली है।

ट्विटर पर साझा किया यह नोट
हाल ही में, अभिनेत्री स्वरा ने फिल्म अफवाह की तारीफ करते हुए लिखा,‘अफवाह’ देखकर मैं पूरी तरह से शॉक्ड रह गई। कोई भी पॉलिटिक्स, ड्रामा, थ्रिलर, सोसाइटी और ह्यूमन कॉम्प्लिसिटी को शामिल कर ऐसी फिल्म नहीं बना सकता है जैसी सुधीर मिश्रा ने बनाई है। उनका महिला किरदार भी काफी उत्साहित नजर आता है। अफवाह इस समय की एक सबसे बढ़िया पॉलिटिकल थ्रिलर है। सिनेमा अपने बेस्ट पर है।’ नवाज की इस फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है।

Amyra Dastur: कास्टिंग काउच को लेकर फूटा अमायरा दस्तूर का गुस्सा, कहा- दोनों इंडस्ट्री में होता है हैरेसमेंट

विज्ञापन

स्वरा को यूजर्स ने किया ट्रोल
स्वरा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन पर यूजर्स का कहर बरस गया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसे छोड़ो ‘द केरल स्टोरी’ देखकर आओ।’ दूसरे यूजर ने लिखा,  ‘जब ओटीटी पर आएगी तो देख लेंगे।’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘फेक अफवाह में ना पड़ो और द केरल स्टोरी देखो।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें