साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की हालिया रिलीज फिल्म 'आडुजीवितम- द गोट लाइफ' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इसने मलयालम सिनेमा में सबसे बड़े सप्ताहांत का रिकॉर्ड बनाया और सबसे तेज 100 करोड़ मलयालम कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई। ब्लेसी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से अच्छी समीक्षा मिली। वहीं अब सिनेमाघरों के बाद यह ओटीटी पर भी धमाल मचाने को तैयार है।