बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के लगभग हर मैच देखती हैं। प्रीति जिंटा ने अपनी टीम पंजाब किंग्स का मैच देखने से पहले एक अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें बुखार है। रविवार को मुल्लांपुर स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ पंजाब किंग्स के मैच से पहले वह रात को सो नहीं सकीं।