फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTR 31 Release Date: एनटीआर और प्रशांत नील की आगामी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी 'एनटीआर 31'

Fri, 09 Aug 2024 03:17 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की आगामी फिल्म 'एनटीआर 31' की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है। अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एनटीआर ने जहां अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी फैंस कमाए हैं। वहीं, प्रशांत नील ने अपने करियर की तीसरी फिल्म 'केजीएफ 2' से इतिहास रच दिया। वह 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म के निर्देशक बनें। इन दोनों हस्तियों ने आगामी फिल्म 'एनटीआर 31' के लिए हाथ मिलाया है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन


प्रशांत नील और एनटीआर की दिखेगी जुगलबंदी
पिछले साल मई 2022 में इस फिल्म की घोषणा की गई थी, जिसमें एनटीआर बतौर अभिनेता प्रशांत नील के निर्देशन में काम करने वाले हैं। हालांकि, इसके बाद फिल्म को लेकर लंबे समय तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा एलान किया गया है। निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 
Gurmeet Choudhary: 'यह स्टारडम के साथ आता है...,' बच्चों की ट्रोलिंग पर गुरमीत चौधरी की दो टूक
विज्ञापन

9 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी 'एनटीआर 31'
मैथ्री मूवी मेकर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की है। प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने इस फिल्म को ‘मैन ऑफ द मास’ शब्द से प्रचारित किया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है,“इस बार, धरती उसके शासन में कांपेगी। एनटीआरनील 9 जनवरी, 2026 को धरती पर कदम रखेगा। 
विज्ञापन

मजेदार कैप्शन के साथ श्रद्धा कपूर ने साझा की स्टाइलिश तस्वीर
'देवरा' को लेकर व्यस्त हैं एनटीआर
बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की, तो एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवरा : पार्ट 1' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में वह काफी एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के बाद वह अयान मुखर्जी की 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, प्रशांत नील के निर्देशन वाली सलार पिछले साल रिलीज हुई थी। इसके बाद वह 'सलार पार्ट 2' पर काम कर रहे हैं। 
घर से दूर छुट्टियां मनाने गईं टीना दत्ता ने पानी में कराया हॉट फोटोशूट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें