फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars Reunion: गोवा में 90 के दशक के साउथ स्टार्स की री-यूनियन, प्रभुदेवा-सिमरन समेत नजर आए कई सितारे

Wed, 30 Jul 2025 11:51 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

90s South Stars Reunite In Goa: 90 के दशक के कई साउथ के एक्टर-एक्ट्रेस और फिल्ममेकर एकसाथ गोवा में मस्ती करते नजर आए। इन स्टार्स की ये री-यूनियन अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
साउथ स्टार्स का री-यूनियन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई फिल्मी सितारे अगर एकसाथ कहीं नजर आ जाएं, तो वो पल यादगार बन जाता है। साथ ही हर कोई अपने फेवरिट स्टार को देखकर खुश हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं जिनमें 90 के दशक के साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे और फिल्म निर्माता-निर्देशक एक साथ नजर आ रहे हैं। इन सेलेब्स का ये री-यूनियन गोवा में हुआ है। अब इस री-यूनियन के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

विज्ञापन

साउथ स्टार्स का री-यूनियन - फोटो : सोशल मीडिया

री-यूनियन में शामिल हुए ये स्टार्स
वायरल फोटो-वीडियोज में जो सेलेब्स नजर आ रहे हैं, इनमें निर्देशक केएस रविकुमार, शंकर और मोहन राजा समेत कोरियोग्राफर से निर्देशक बने प्रभु देवा, एक्टर जगपति बाबू, मीका श्रीकांत, तरुण, सिमरन और मीना जैसे कलाकार शामिल हैं। 90 के दशक के इन फेमस सेलेब्स ने गोवा के सुंदर बीच पर एक री-यूनियन की। इस दौरान उनकी बीच और बोट राइडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

साउथ स्टार्स का री-यूनियन - फोटो : सोशल मीडिया

डांस करती नजर आईं एक्ट्रेसेज
इस री-यूनियन की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती को देखकर काफी खुश हैं और उत्साहित हो रहे हैं। एक क्लिप जिसने खास तौर पर ध्यान खींचा उसमें कुछ फीमेल स्टार्स 'ताल' फिल्म के हिट गाने 'कहीं आग लगे लग जाए' पर डांस कर रही हैं, और सिमरन ने इस पल को बस फन कैप्शन के साथ शेयर किया है।
 


 

विज्ञापन

मोहन राजा और प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया


प्रभुदेवा के साथ मोहन राजा ने शेयर की तस्वीर
निर्देशक मोहन राजा ने कोरियोग्राफ और निर्देशक प्रभुदेवा के साथ स्पीडबोट पर एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म 'उनक्कुम एनक्कुम' की 19वीं सालगिरह को याद करते हुए पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने प्रभुदेवा को स्टार बताते हुए कैप्शन में लिखा है, "उनक्कुम एनक्कुम के 19 साल के दिन खुद मास्टर के साथ।"

2006 में आई थी 'उनक्कुम एनक्कुम'
'उनक्कुम एनक्कुम' मोहन राजा द्वारा निर्देशित 2006 में आई तमिल रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में रवि मोहन और त्रिशा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह 2005 की तेलुगु फिल्म 'नुव्वोस्तानंते नेनोददंतना' का रीमेक है, जो प्रभुदेवा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी और जिसमें सिद्धार्थ और त्रिशा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के तमिल वर्जन में भी त्रिशा ही मुख्य भूमिका में नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें