फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kingdom: विजय देवरकोंडा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है ‘किंगडम’, एडवांस बुकिंग में दिखा फिल्म का क्रेज

Wed, 30 Jul 2025 11:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kingdom Advance Booking: ‘किंगडम’ का ट्रेलर सामने आने के बाद से फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। अब एडवांस बुकिंग को देखकर लगता है कि ‘किंगडम’ साल की एक बड़ी फिल्म बन सकती है।
विज्ञापन
जानिए विजय की फिल्म किंगडम में हुई किस साउथ अभिनेत्री की एंट्री - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंगडम’ जिसे हिंदी भाषा में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया जा रहा, अपनी रिलीज से पहले लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म कल 31 जुलाई को रिलीज होनी है। अब रिलीज से पहले फिल्म एक बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ रही है। एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है।

बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ रही ‘किंगडम’

विज्ञापन

ट्रेलर के रिलीज होने के बाद विजय की ‘साम्राज्य’ को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है। फिल्म की पहले दिन की प्री-सेल (पेड प्रीमियर सहित) दुनिया भर में लगभग 13 करोड़ रुपये की है, जिसमें विदेशी बाजारों से लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है, जो हाल के दिनों में किसी गैर-सुपरस्टार तेलुगु फिल्म के लिए सबसे बड़ी कमाई बताई जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े शाम तक के ही हैं। रात तक इनके और भी बढ़ने की उम्मीद है।

विजय देवरकोंडा की सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है फिल्म
सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ‘साम्राज्य’ एडवांस बुकिंग में अच्छा करती दिख रही है। यही कारण है कि ‘साम्राज्य’ के आखिरी ओपनिंग डे की प्री-सेल्स प्रीमियर सहित लगभग 18-20 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है। ये बुकिंग विजय देवरकोंडा के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने के लिए पर्याप्त होगी। अभिनेता की वर्तमान सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘कुशी’ है, जिसने दुनिया भर में लगभग 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किंगडम में नजर आएंगे विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

पहले दिन 30 करोड़ से ऊपर की कमाई करने की उम्मीद
‘साम्राज्य’ यानी किंगडम के दुनिया भर में 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद है। अगर लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो यह और भी बढ़ सकती है। यह फिल्म निश्चित रूप से साल की किसी भी तेलुगु फिल्म के लिए शीर्ष 5 सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शुमार होने की उम्मीद है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह शीर्ष 3 सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में भी शामिल हो सकती है।

31 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित ‘साम्राज्य’ एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 31 जुलाई को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें